Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road Accident in Jhajjar Pickup collides with tractor loaded with rods

Road Accident: झज्जर में बड़ा हादसा...पिकअप ने सरियो से भरे ट्रैक्टर में मारी टक्कर, तीन महिलाओं की मौत

Sun, 10 Nov 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

झज्जर के जोंधी के पास सड़क हादसा हुआ है। सरिये से भारे ट्रैक्टर ट्रॉली को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए।

विज्ञापन
Road Accident in Jhajjar Pickup collides with tractor loaded with rods
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में सरियो से भरे ट्रैक्टर को पिकअप चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक यूपी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झज्जर के जोंधी गांव के फ्लाईओवर के पास पिकअप चालक ने आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गई। हादसे में सरिये पिकअप में घुस गए। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने एक किशोरी और दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ लोगों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के भमनेटा, कनुधामपुर, शाहपुर गांव के लोग पिकअप में सवार होकर झज्जर के जहाजगढ़ गांव में मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। सभी शनिवार रात आठ बजे चले थे। 
Trending Videos

रविवार सुबह लगभग छह बजे सभी जोंधी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो हल्की धुंध पड़ रही थी। इस दौरान पिकअप चालक को आगे चल रहा सरियों से भरा ट्रैक्टर नहीं दिखा और उसने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। 

 

टक्कर लगते ही सरिये पिकअप में घुस गए और गाड़ी और फाड़ दिया। इसके अलावा गाड़ी पलट गई। इससे गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को कोविल अस्पताल लाया गया। 

डॉक्टर्स ने संभल के कनुधामपुर निवासी क्रांति(50), शाहपुर गांव निवासी मुख्यत्यारी(50) और उसकी 13 साल की बेटी कनक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेश, कुसुम, हरपाल, रवि, संजीव, नरेश की पत्नी, नरेश का लड़का और एक अन्य को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed