{"_id":"691644a60733655e0e0e2863","slug":"ritu-became-self-reliant-by-turning-her-hobby-into-employment-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-128272-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शौक को रोजगार बनाकर आत्मनिर्भर बनीं रितु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शौक को रोजगार बनाकर आत्मनिर्भर बनीं रितु
विज्ञापन
13jjrp02- पालिका बाजार में अपने ब्यूटिक चलाती रितु। स्रोत-स्वयं
झज्जर। गांव उथलोदा निवासी रितु ने अपने शौक को कामयाबी का जरिया बना लिया। स्वरोजगार अपनाकर पैरों पर खड़ी होने के साथ वह दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। रितु ने पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से फरवरी में एक माह के लिए सिलाई सीखी थी।
उनको पहले से ही सिलाई का शौक था, जिसे अच्छी तरह सीखकर अपने रोजगार के रूप में अपनाना चाहती थीं। पति और परिवार ने साथ दिया और ट्रेनिंग के बाद शहर के पालिका बाजार में खुद का बुटीक खोल लिया। 12वीं पास रितु ने कहा कि इस काम में आगे बढ़ने के लिए उनके परिवार ने पूरा साथ दिया है। उनके पति प्राइवेट जॉब करते हैं।
उन्होंने एक महिला को हेल्पर के तौर पर रखा है। सरकारी विभागों में काम करने वाले महिलाओं ने उनका काम काफी पसंद किया। यही वजह है कि वह सब लोग अब उनके नियमित ग्राहक बन गए हैं। इसके अलावा दिल्ली से भी ऑर्डर मिलते हैं। कुछ ग्राहक तो डिजाइन की फोटो भेजकर डिमांड करते हैं।