{"_id":"6a995f7a464a51db7a0240e5","slug":"risk-of-accident-due-to-dilapidated-roof-slab-at-the-mini-secretariat-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126823-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय में जर्जर लेंटर से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय में जर्जर लेंटर से हादसे का खतरा
Thu, 03 Sep 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-57:बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय की तहसील साइड बिल्डिंग में छत से गिरा लेंटर दिखाते मंगू नंबरदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों में जाना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। लघु सचिवालय की तहसील साइड वाली बिल्डिंग में सीढ़ियों के रास्ते पर छत का लेंटर जर्जर होकर गिर रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों पर कभी भी हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
लेंटर से सीमेंट के टुकड़े और मलबा नीचे गिरने की स्थिति बनी हुई है। भवन कई जगह से जर्जर हो चुका है और शौचालय भी खराब हालत में हैं। तहसील साइड की बिल्डिंग में लिफ्ट की सुविधा नहीं है। रोजाना सैकड़ों लोग, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं, सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं।
परनाला निवासी मंगू नंबरदार, ओमेक्स सिटी निवासी बॉबी और सैनीपुरा निवासी राजेश सैनी ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि लोग मजबूरी में जर्जर लेंटर के नीचे से गुजर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल रोहिला ने बताया कि लघु सचिवालय भवन की विशेष मरम्मत के लिए एस्टीमेट पास हो चुका है। करीब एक करोड़ रुपये की राशि से भवन की विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।