फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Residents of Linepar said that dirty water is coming into their homes and the supply time is also not fixed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइनपार वासी बोले, घरों में आ रहा गंदा पानी, सप्लाई का समय भी तय नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Residents of Linepar said that dirty water is coming into their homes and the supply time is also not fixed.
फोटो 51: लाइनपार क्षेत्र में हुए जल अधिकार मांग प्रदर्शन में शामिल पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में लंबे समय से जल संकट की समस्या के समाधान की मांग को लेकर रविवार को लाइनपार वासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, घरों में गंदा पानी आ रहा है। सप्लाई का समय भी तय नहीं है। लोगों ने सप्लाई 50 मिनट तक देने की मांग की।
विज्ञापन

लाइनपार वासी पुलिस थाने के सामने स्थित पार्क में इकट्ठा हुए और वार्ड-5 की पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई अतुल ने मौके पर पहुंचकर मांग पत्र लिया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वर्जन..............
लाइनपार क्षेत्र से समान वोट, समान बिल और समान टैक्स लिया जाता है लेकिन जल सुविधा समान स्तर पर नहीं दी जा रही। ना पानी का समय तय है ना साफ-सुथरा पानी मिल रहा। प्रतिदिन जल भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत दहिया, निवासी, वार्ड 5
..................................
वार्ड 5 में लंबे समय से जल संकट की समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन का उद्देश्य स्थानीय जल आपूर्ति को नियमित, स्वच्छ और भरोसेमंद बनाना है ताकि मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को संघर्ष न करना पड़े। - नवीन जून, निवासी वार्ड 5
---------------------------------------

लाइनपार के वार्ड 5 में पानी की समस्या काफी समय से बनी हुई है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सप्लाई में आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। सप्लाई भी प्रतिदिन नहीं होती। इसलिए वार्ड वासियों ने प्रदर्शन किया। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। -कर्मवीर शर्मा, प्रतिनिधि, वार्ड-5 पार्षद
..................................
घरों में गंदा पानी आ रहा है। सप्लाई का समय भी तय नहीं है। पीने के पानी के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ती है। अधिकारियों को समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि पानी को लेकर लोग परेशान न हो। गंदा पानी पीने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। - राजकुमार सैनी, निवासी शंकर गार्डन, लाइनपार

-----------------------------------------------

लाइनपार के अधिकतर कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या दो महीने से बनी हुई। अब सर्दी का मौसम शुरू होने पर भी पानी साफ नहीं मिल रहा है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहीं, पानी की सप्लाई का समय भी बढ़ाया जाए। पानी प्रतिदिन दिया जाए। -सतपाल शर्मा, वत्स कॉलोनी, लाइनपार

--------------------------------------------

यह है लाइनपार वासियों की प्रमुख मांग
- पानी सप्लाई का समय तय किया जाए।
- पानी पूरी तरह स्वच्छ व साफ उपलब्ध कराया जाए।
- जल आपूर्ति प्रतिदिन सुनिश्चित हो।
- सप्लाई कम से कम 50 मिनट दी जाए।
- क्षेत्र में जल सेवाओं को समान और नियमित किया जाए।

फोटो 51: लाइनपार क्षेत्र में हुए जल अधिकार मांग प्रदर्शन में शामिल पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्

फोटो 51: लाइनपार क्षेत्र में हुए जल अधिकार मांग प्रदर्शन में शामिल पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्

फोटो 51: लाइनपार क्षेत्र में हुए जल अधिकार मांग प्रदर्शन में शामिल पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्

फोटो 51: लाइनपार क्षेत्र में हुए जल अधिकार मांग प्रदर्शन में शामिल पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed