Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
जिला परिषद परिसर में जिप चेयरमैन ने फहराया झंड़ा
झज्जर। जिला परिषद परिसर में चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने झंड़ा फहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो हमें लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है। मौके पर राजपाल, मनीष बंसल, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, पवन यादव, चुन्नीलाल, मीनू, भूपेंद्र, सौरभ, अश्वनी रंगा उपस्थित रहे।
झांकी ने पाया प्रथम स्थान
झज्जर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दूसरे वर्ष भी कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की झांकी ने जिलेभर के विभिन्न विभागों की झांकियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंत्री राजेश नागर ने प्रधानाचार्य जीतपाल और कर्मचारियों व प्रशिक्षार्थियों को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
कुशल बिजनेस चैलेंज की झांकी ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में लिया भाग
झज्जर। गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को शिक्षा विभाग की ओर से कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 के अंतर्गत जिलास्तर (मुख्यालय) पर मनाए गए गणतंत्र दिवस पर निकाली गई झांकी में शामिल हुई। स्कूल की टीम में पांच लड़कियां प्रियांशी, महक, तमन्ना, मनीषा तथा स्नेहा के अलावा विजय कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र तथा योगिता सिंगला प्रवक्ता वाणिज्य के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश व शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
बिरड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
झज्जर। गांव बिरड़ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गांव के होनहार सपूत लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी कोसली महेश यादव, विजय भूराथला, कैप्टन युद्धवीर सिंह, कैप्टन रामौतार, कैप्टन रोशनलाल, सूबेदार सूरत सिंह उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
झज्जर। गणतंत्र दिवस पर मंत्री राजेश नागर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजीव, महिला सहायक उप निरीक्षक सुदेश तथा मुख्य सिपाही तिलक राज शामिल रहे। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ निभानी चाहिए।
एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
साल्हावास। एपीसीपीएल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कईर्बोत्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह के दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल (झाड़ली), बाल भवन, वेलफेयर विंग एवं टाउनशिप के बच्चों ने नृत्य, गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीईओ मेरिटोरियस अवॉर्ड, परेड बेस्ट टर्नआउट और सिंगल यूज प्लास्टिक पहल में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।
सिस्टा में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांसड स्टडीज इन टीचर्स एजुकेशन झज्जर संस्थान की एनएसएस यूनिट ने गणतंत्र दिवस मनाया। प्रोग्राम ऑफिसर डाॅ. सविता यादव ने बताया कि समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों के फ्लैग मार्च से हुई। इस अवसर पर नवबहार यादव, मुकेश रानी, दीपक सैनी मौजूद रहे।
सोसाइटी के बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस
झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 17 वर्षीय नव चयनित लेफ्टिनेंट रक्षित जांगड़ा ने शिरकत की। इस अवसर पर नरेंद्र, सुरेंद्र, जितेंद्र आर्य, रणबीर सुहाग, राममेहर, प्रोमिला, गीता मौजूद रहे।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकली तिरंगा यात्रा
झज्जर। गांव रामपुरा में नेहरू कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकली। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. विकास सुहाग के निर्देशन में यह शिविर आयोजित हो रहा है। शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव रामपुरा में देश भक्ति यात्रा निकली।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में मनाया गणतंत्र दिवस
झज्जर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद की उपाध्यक्ष अंशुल गर्ग ने किया। इस अवसर पर स्किल एनहैंसमेंट कोर्स के रूप में ब्यूटी एवं वैलनेस कोर्स का पूर्व प्रधान महेंद्र बंसल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. नीतू जैन, गौरव गोयल, अमित सिंघल, केशव सिंघल, ईश्वर सिंघल, आनंद सिंघल मौजूद रहे।

27jjrp10- जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किए गए उत्कृष्ट पुलिस कर्मचारी। स्रोत