फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Renovation work of railway station will be completed soon, better facilities will be available

Jhajjar-Bahadurgarh News: जल्द पूरा होगा रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का काम, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Tue, 02 Jul 2024 07:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Renovation work of railway station will be completed soon, better facilities will be available
हादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर बनाया जा रहा भवन।
बहादुरगढ़। अमृत भारत योजना के तहत उद्योग नगरी बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण कर विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने का तेजी से चल रहा है। भूतल पर 50 प्रतिशत काम पूरा चुका है। अब प्रथम तल पर काम तेजी से चल रहा है। नवनिर्माण होने के बाद स्टेशन को शानदार लुक मिलेगा। जल्द ही स्टेशन पर विद्युत, पार्किंग, वेटिंग एरिया, लैण्ड स्केपिंग जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन 1932 में बना था। उसके बाद अब स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की परियोजना के तहत बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बड़ा पार्किंग एरिया, 24 घंटे बिजली, पीने का पानी, वातानुकूलित लॉबी, हाई स्पीड एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स और होटल जैसी सुविधाएं जोड़ने की योजना है। रेल अधिकारियों ने बताया कि योजना के मुताबिक सभी चयनित स्टेशन का सुधार होगा। इसी तरह स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार, स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश-अस्तित्व, भूनिर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार हरे पैच और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जाने हैं। प्लेटफार्मों व शैडों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन की दूसरी एंट्री के लिए सिटी प्लानर के अनुसार दूसरी एंट्री और सकुलेटिंग एरिया का विकास, पार्सल, वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म, रिटायरिंग रूम, कार्यालयों में फर्नीचर, बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिव्यांगजन सुविधाएं, एलईडी आधारित स्टेशन नाम बोर्ड व लाइटिंग, महिलाओं, दिव्यांगजनों के लिए पर्याप्त शौचालय, नई सुविधाओं के निर्माण के लिए भविष्य में नए भवन की आवश्यकता, भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रूफ प्लाजा, दूरसंचार विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वाई-फाई का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन...

रेलवे स्टेशन को नवीनीकरण करने का काम चल रहा है। अब तक 50 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है। कार्य तीव्र गति पर है।

-तरुण कुमार, ठेकेदार, वर्धमान कंस्ट्रक्शन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed