{"_id":"68054bbdcabd997dfd0799bc","slug":"relief-valve-installed-to-increase-water-supply-pressure-in-friends-colony-and-johri-nagar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114266-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : फ्रेंड्स कॉलोनी और जौहरी नगर में पानी की सप्लाई का प्रेशर बढ़ाने के लिए लगाया वॉल्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : फ्रेंड्स कॉलोनी और जौहरी नगर में पानी की सप्लाई का प्रेशर बढ़ाने के लिए लगाया वॉल्व
Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार के वार्ड-5 व 6 को जोड़ने वाले पंचमुखी चौक के आसपास गलियों में गहराने वाली पेयजल समस्या के निदान को लेकर अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सुध ली है। पिछले करीब पखवाड़ा भर से यहां पानी की समस्या गहरा रही है। यहां तीसरे दिन पानी की सप्लाई होती है। दूषित पानी की समस्या अभी बनी है, लेकिन पानी का जो प्रेशर 3-4 गलियों में कम आ रहा था, वहां की समस्या का समाधान हो गया। विभाग की ओर से यहां नई वॉल्व लगाई गई है ताकि जब भी मुख्य सप्लाई चालू की जाए पानी बराबर तरीके से लोगों के घरों तक पहुंच सके।
पूर्व में यहां वॉल्व लगी थी, मगर उसमें खराबी आने के कारण वह ठीक भी नहीं हुई। इसके कारण जौहरी नगर, फ्रेंडस कॉलोनी की कई गलियों में पेयजल संकट गहराने लगा। लोगों ने लगातार विभाग को शिकायत दी तो बूस्टर पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने समस्या को देखते हुए अधिकारियों के संज्ञान में यह पूरा मामला लाया। इसके बाद पंचमुखी चौक पर पुरानी की जगह नई वॉल्व लगाने की व्यवस्था हुई। सुपरवाइजर मनोज का कहना है कि पानी प्रेशर की जो शिकायतें आ रही थी, उसके समाधान को लेकर पंचमुखी चौक पर नई वॉल्व लगाई गई है। इससे जिस एरिया में पानी चले उसी एरिया की वॉल्व को खोलकर सप्लाई लोगों के घरों तक भेजा जा सकेगा।