फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Reached hospital at 9 am, received medical file at 2 pm

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह 9 बजे पहुंचे अस्पताल, दोपहर दो बजे मिली मेडिकल फाइल

Sat, 09 Mar 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Mar 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Reached hospital at 9 am, received medical file at 2 pm

विज्ञापन
झज्जर। ग्रुप डी और हरियाणा पुलिस भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद दो दिन से युवाओं के मेडिकल हो रहे हैं। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के चलते युवा मेडिकल के लिए नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह 9 बजे से ही युवाओं की भीड़ मेडिकल के लिए लगना शुरू हो गई। दिनभर में 200 के करीब युवाओं ने मेडिकल कराया।
शनिवार को सुबह युवाओं ने फाइल तैयार करवाकर 100 रुपये की रसीद काटवाई। इसके बाद एक-एक करके सभी ने मेडिकल कराया। कई युवाओं का मेडिकल सुबह 11 बजे पूरा हो गया, लेकिन हस्ताक्षर न होने के कारण उनको दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। फाइल पर हस्ताक्षर होने के बाद आवेदक रोहतक कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सत्यापन कराई। इसके बाद जाकर नियुक्ति हाे सकी। शनिवार को पूरा दिन में लगभग 200 युवाओं के मेडिकल हुए।
विज्ञापन



मरीज कम, आवेदक ज्यादा नजर आए
शनिवार होने के कारण सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या कम नजर आई, जबकि मेडिकल कराने आए युवाओं की भीड़ ज्यादा रही। ओपीडी की तरफ सबसे ज्यादा भीड़ युवाओं की दिखी। यही नहीं ओपीडी की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद किया गया था। इसके अलावा लैब, एक्सरे कराने के लिए भी युवाओं की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी उत्साह में नजर आए युवा
जिन युवाओं की नौकरी लगी थी, वह काफी उत्साहित नजर आए। युवाओं का कहना था कि ग्रुप में चयनित होने पर वह काफी खुश है। अब घर में एक सरकारी नौकरी लग गई है। उनको यह सपना सा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed