{"_id":"69bc66ee1dcc8399e405bf4b","slug":"rcb-bought-kanishk-and-satwik-for-30-lakh-each-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-132967-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क व सात्विक को आरसीबी ने 30-30 लाख में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क व सात्विक को आरसीबी ने 30-30 लाख में खरीदा
विज्ञापन
19jjrp28- कनिष्क चौहान
झज्जर। जिले के दो खिलाड़ी आगामी होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीम से जुड़ गए हैं। जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान और गांव भदानी निवासी सात्विक देशवाल को आरसीबी की टीम ने तीस-तीस लाख रुपये में खरीदा है।
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। कनिष्क चौहान और सात्विक देशवाल तैयारियों में जुट गए हैं। सात्विक पहले भी दो वर्षों तक आरसीबी के कैंप में नेट बॉलर रहे हैं। इसके बाद उनको टीम ने अपने खेमे में शामिल किया है। पिता रविंद्र दिल्ली पुलिस में कार्यरत और माता सुदेश गृहिणी हैं।
कनिष्क चौहान ने हाल में अंडर-19 विश्वकप जीता है। अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया है। कनिष्क ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पिता प्रदीप चौहान और माता सरिता चौहान ने कहा, आईपीएल में भी अंडर-19 जैसा प्रदर्शन करेगा। प्रदीप चौहान खेती-बाड़ी और माता सरिता चौहान गृहिणी हैं।