फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rawaldhi's team tops in cricket match

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रिकेट मैच में रावलधी की टीम अव्वल

Wed, 06 Mar 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rawaldhi's team tops in cricket match
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बिरोहड में ग्राम पंचायत के सौजन्य से आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में चरखी दादरी के गांव रावलधी की टीम प्रथम रही, इसे 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रूडियावास की टीम रही, जिसे 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया तथा तीसरे स्थान पर रही बिरोहड की टीम को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरिज आशीष रूडियावास रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पार्षद शिवकुमार खोरडा व सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र सहरावत, मास्टर जितेंद्र, सुरेश उर्फ मुन्ना, संजय बिरोहड रहे। लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग 400 मीटर दौड़ का आयोजन करवाया गया। लड़कियों के वर्ग में अंतिम प्रथम व दीपिका द्वितीय, दिव्या तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में मोहन सांगवान प्रथम रहे, जिसे 1100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी बबलू को 700 रुपये व तृतीय स्थान पर रहने वाले मनीष कालियावास को 500 रुपये का इनाम दिया गया। लड़कों के लिए 1500 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया, इसमें प्रथम स्थान पर आने वाले मोहन सांगवान को 1100, द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी बब्लू को 700 रुपये व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी शिवकुमार को 500 रुपये इनाम दिया गया। महिलाओं की दौड़ में गुड्डी प्रथम, कौशल्या द्वितीय तथा बिल्लो रानी तृतीय स्थान पर रही। बुजुर्गों की दौड़ का भी आयोजन करवाया गया। पहले स्थान पर रहने वाले बुजुर्ग विजयपाल को 1100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले बुजुर्ग शमशेर छप्पार को 700 रुपये व तृतीय स्थान रहने वाले बुजुर्ग राजसिंह ढाणी फौगाट को 500 रुपये इनाम में दिए गए। इस अवसर पर सुरेन्द्र, पवन, योगेश, पूर्व सरपंच सुरेश, धर्मेंद्र मास्टर, कृष्ण मास्टर, धर्मवीर पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed