{"_id":"6aa5ae2de0eee16352088677","slug":"ravidas-community-demands-construction-of-ambedkar-bhavan-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-139833-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर भवन निर्माण की रविदास समाज ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर भवन निर्माण की रविदास समाज ने की मांग
Sun, 13 Sep 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
12jjrp07- बेरी में पंचायत मंत्री को ज्ञापन देते भाजपा नेता। स्रोत : स्वयं
बेरी। पाना छाज्याण में रविदास समाज की सामाजिक सुविधाओं और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार से आंबेडकर भवन के निर्माण की मांग की है।
भाजपा बेरी मंडल महामंत्री एवं नगर पालिका मनोनीत पार्षद संदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष राजवीर कुमार सहित अन्य नेताओं ने विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में संदीप कुमार ने बताया कि बेरी पाना छाज्याण में रविदास समाज की करीब 1200 वर्ग गज से अधिक जमीन उपलब्ध है। ऐतिहासिक रूप से यह भूमि समाज की पैतृक जमीन रही है, जहां उनके पूर्वज चमड़ा धोने सहित पारंपरिक कार्य किया करते थे। वर्तमान में भी यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में रविदास समाज के पूर्वजों के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेरी में समाज के लिए अपनी चौपाल या सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण लोगों को धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए निजी धर्मशालाएं व हॉल किराये पर लेने पड़ते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किराया और सिक्योरिटी राशि देना कठिन है।
समाज की ओर से पहले नगर पालिका सचिव को भी आंबेडकर भवन निर्माण के लिए लिखित मांग दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नेताओं ने सरकार से जल्द भवन निर्माण कराने की मांग की है। संवाद