फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ration card made, names also corrected

Jhajjar-Bahadurgarh News: बन गया राशन कार्ड, नाम भी ठीक हुआं

Tue, 25 Jun 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Ration card made, names also corrected
झज्जर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनते डीसी शक्ति सिंह।फोटो
झज्जर। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर सामवार को आयोजित किया गया। शिविर में समाधान शिविर में कुल 120 शिकायतें दर्ज हुई, जिनके त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी ने अफसराें को माैके पर बुलाकर लोगों के काम करा दिए। किसी की पेंशन बनाई गई तो किसी के राशन कार्ड बनाने की अडचन दूर हुई। परिवार पहचान पत्र में माता पिता का नाम ठीक कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित शिविर में काफी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। डीसी शक्ति सिंह ने पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, ऑनलाइन फसल अपडेट आदि से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया गया।डीसी ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों संग परिवार पहचान पत्र के अलावा प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, पुलिस से संबंधित तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यदिवस पर जिला स्तर का स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में व उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अगर किसी नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में व अन्य कोई समस्याएं आ रही हैं तो वे समाधान शिविरों में अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से बन गया राशन कार्ड : गांव धोड़ निवासी सोमबीर राशन कार्ड कटने की शिकायत लेकर समाधान शिविर में पहुंचे जहां डीसी ने उनकी शिकायत सुनते हुए संबंधित विभाग को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में ही उनकी समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा की राशन कार्ड फिर से बनने से वह अब सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे व उन्होंने त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed