फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rangoli and posters created awareness about oral health

Jhajjar-Bahadurgarh News: रंगोली और पोस्टर से मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

Fri, 21 Mar 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Mar 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Rangoli and posters created awareness about oral health
-फोटो 62 : बनाए गए पोस्टरों के साथ छात्राएं व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। महाराजा अग्रसेन नर्सिंग कॉलेज में वीरवार को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्राओं और समुदाय के बीच मौखिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना रहा। नर्सिंग छात्राओं ने एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से उन्होंने ओरल हेल्थ को अच्छा रखने के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने रंगोली और पोस्टर के माध्यम से भी मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई।
कार्यक्रम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. ममता त्यागी, डॉ. इंद्रा सीनियर डेंटल सर्जन और अन्य विशिष्ट डेंटल सर्जनों ने भाग लिया। डेंटल सर्जन डॉ. पूनम बिश्नोई ने दंत रोगों और इनकी रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. प्रियंका ने सही ढंग से ब्रश करने का महत्व समझाया। डॉ. शिवानी त्यागी ने ओरल कैंसर के लक्षणों और बचाव के तरीकों पर चर्चा की। इस अवसर पर डेंटल सर्जन डॉ. अंजू, डॉ. शिवानी, डॉ. शिखा रोहिल्ला, डॉ. ब्रिज मोहन, महाराजा अग्रसेन नर्सिंग कॉलेज की एमएस डॉ. शोभा ने भी अपने विचार साझा किए और अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

एमएस डॉ. शोभा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से, रचनात्मक अभिव्यक्ति और विशेषज्ञ ज्ञान के संयोजन से मौखिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित किया
विज्ञापन
विज्ञापन

है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed