फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rally took out message of educating daughters

Jhajjar-Bahadurgarh News: रैली निकालकर दिया बेटी को पढ़ाने का संदेश

Mon, 26 Feb 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rally took out message of educating daughters
परनाला गांव में बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकालती हुई छात्राएं।
बहादुरगढ़। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की एनएनएस ईकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम परनाला में चल रहा है। इसके पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्त भारत व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डा. राजवंती शर्मा ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान एक ऐसी पहल है जो हमें स्वस्थ सक्षम और समर्थ समाज की दिशा में ले जाती है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि समाज की जड़ों को खोखला करता है। अगर युवा नशे की लत का शिकार है तो उनका भविष्य अंधकारमय होना निश्चित है। युवा जोकि राष्ट्र का भविष्य हैं, इस तरह की आदतों के कारण राष्ट्र की उन्नति में बाधक सिद्ध होते हैं। इसलिए नशा मुक्ति अभियान विभिन्न स्तरों पर जागरूकता फैलाने का काम करती है। देश की आधी आबादी के संदर्भ में स्वयंसेविकाओं का ज्ञानवर्धन करते हुए प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि उन्हें अपना हक मिल सके। महिलाओं में अपनी आवश्यकताएं और मांगों को चुनने की स्वतंत्रता व विश्वास होना चाहिए तथा अपने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश दहिया ने बताया कि स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि बेटियां अपने समाज को ही नहीं बल्कि देश को भी सशक्त करती हैं। स्वयंसेविकाओ ने परनाला गांव की गलियों में रैली निकालकर श्रमदान किया। सांयकालीन सत्र में स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों के मध्य जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed