फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rajpal followers arrived on the protest, was jam, jhajjar news

धरने पर पहुंचे राजपाल अनुयायी, लगा जाम

Mon, 06 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

राशलवाला चौक पर चल रहे जाटों के धरने में रविवार को गुप्त रणनीति के तहत संत रामपाल के हजारों अनुयायी पहुंच गए। प्रशासन को पहले से संत अनुयायियों के पहुंचने की कोई जानकारी नहीं थी। संत अनुयायियों की बसें सुबह करीब 11 बजे दिल्ली की तरफ से आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद हिसार की तरफ से हजारों की तादाद में अनुयायी करीब साढे़ 12 बजे पहुंचे। संत के अनुयायियों ने 5 लाख का चंदा भी दिया। वहीं धरने को समर्थन देने के लिए रविवार को बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी भी पहुंचे। उन्होंने सवा लाख रुपये का चंदा भी समिति को दिया। राठी ने कहा कि अब वो राजनीति नहीं कर रहे केवल समाज हित में जाटनीति पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज उनकी जो भी जिम्मेदारी लगाएगा, उसके लिए वो हमेशा तैयार रहेंगे।

सड़क पर भीड़ बढ़ी तो वांलटियर ने संभाला मोर्चा
रामपाल अनुयायियों के हजारों की संख्या में पहुंचने के लिए हाइवे पर जाम के हालात बन गए। इसे संभालने के लिए जाट वालंटियर को करीब दो घंटे तक पसीना बहाना पड़ा। रामपाल समर्थकों का काफिला झज्जर शहर की तरफ से धरने पर पहुंचा तो गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


7 को दी जाएगी कमेटी को ट्रेनिंग
धरने पर पहुंचे यशपाल मलिक ने कहा कि जाट संघर्ष समिति हर धरने से 11 लोगों को 20 मार्च को होने वाले संसद कूच के बारे में हालात से निपटने की ट्रेनिंग देगी। उन्होंने कहा कि गांवों से दिल्ली कूच में हिस्सा लेने वाले लोगों को संभालने के लिए गांव से जिला स्तर पर तीन कमेटियां होंगी, जो कि सूचनाएं प्रदेश स्तर पर सांझा करेंगी। वहीं दिल्ली को हेडक्वाटर बनाते हुए वहां पर सभी प्रदेशों की सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू छात्र संभालेंगे मोर्चा
मलिक ने धरने पर बताया कि वे शनिवार को डीयू में जाट छात्रों के साथ पहले दौर की वार्ता कर चुके हैं और दूसरे दौर की वार्ता जल्द की जाएगी। डीयू में पढ़ने वाले जाट छात्रों की टोलियां 20 मार्च को दिल्ली की मेट्रो और बस सेवा का प्रयोग करते हुए केंद्रीय मंत्रियों के घरों पर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि जाट छात्रों को यह जिम्मेदारी जल्द ही बांट दी जाएंगी।

संत अनुयायियों का जताया आभार
यशपाल मलिक ने संत रामपाल के अनुयायियों का धरने को समर्थन देने के लिए आभार जताया और उनको 20 मार्च को होने वाले दिल्ली कूच के लिए न्यौता भी दिया। मलिक ने कहा कि संत 36 बिरादरी को जोड़ने का काम कर रहे हैं लेकिन यह सरकार प्रदेश में भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समय आने पर संत अनुयायियों का यह अहसान भी उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज हर उस पंथ और बिरादरी का समर्थन लेगा जो उनके इस समय काम आएगा।


रसद के साथ होगा दिल्ली कूच
20 मार्च को दिल्ली कूच के दौरान रसद (खाना-पानी) के साथ जाट रवाना होंगे। जाट समुदाय के लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने गांवों के फौजियों से जानकारी लें कि उन्हें कितनी रसद की आवश्यकता रहेगी। हर गांव से दिल्ली कूच के दौरान रसद के ट्रैक्टर साथ चलेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर बार्डर पर ही डेरा जमाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed