{"_id":"68e2be6ff1aff91fdd0a8804","slug":"rajendra-prasad-best-teacher-award-bahadurgarh-news-c-199-1-jnd1010-142063-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजेंद्र प्रसाद श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजेंद्र प्रसाद श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन
05जेएनडी31 :मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान।
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनी के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद को उनकी विशिष्ट शैक्षणिक और सामाजिक सेवाओं के लिए श्रेष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिया।
इस कार्यक्रम में 80 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। राजेंद्र प्रसाद को यह सम्मान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, परीक्षा परिणाम सुधारने और उनके योगदान के लिए दिया गया।
कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने इंग्लिश ग्रामर के विभिन्न विषयों पर यूट्यूब के माध्यम से शैक्षणिक वीडियो तैयार कर छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दी। प्रसाद ने खुद भी शिक्षा के प्रति समर्पण दिखाया और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पांच कक्षाएं पास कर उच्च शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन
उन्होंने हैदराबाद में दो बार उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया और सेवा के दौरान दो बार पदोन्नति हासिल की। राजेंद्र प्रसाद को इससे पहले भी जींद प्रशासन द्वारा बेस्ट लेक्चरर अवाॅर्ड से नवाजा जा चुका है।
इसके अलावा पांच से अधिक संस्थाओं द्वारा उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक और गौरव सम्मान जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। दस से 12 बार अपने विषय अंग्रेजी में मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।