फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Raised demand for minister's dismissal and arrest

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के बादल और अंजू सैनी का विश्व दौड़ प्रतियोगिता में चयन

Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for minister's dismissal and arrest
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के दो धावकों का चयन भारतीय टीम में किया गया है। इसमें लड़कों में बादल तेवतिया और लड़कियों में अंजू सैनी शामिल हैं। उनके इस चयन पर ग्रुप के सदस्यों और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। ये खिलाड़ी 1 व 2 दिसंबर को चाइनीज ताइपे में होने वाली विश्व दौड़ प्रतियोगिता में देश के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन


बीआरजी ग्रुप के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि धावकों की मेहनत रंग लाने लगी है। बीआरजी के प्रवीन सांगवान, अंजू सैनी, बादल तेवतीया, सिकंदर लांबा, नरेंद्र राम, दीपक छिल्लर पिछले पांच साल से अल्ट्रारन मे टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। टीम इंडिया की जर्सी पहनना किसी भी खिलाड़ी का एक सपना होता है। बादल और अंजू का यह सपना पूरा हुआ है। अब यह दोनों खिलाड़ी विदेश की धरती पर दौड़ेंगे। उन्होंने बताया कि बीआरजी के बादल तेवतिया और अंजू सैनी का एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 24 घंटे की विश्व दौड़ प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम मे चयन किया गया है। टीम में 6 पुरुष व 6 महिला खिलाड़ी शामिल रहेंगी। यह खिलाड़ी देश के अलग-अलग हिस्सों से चयनित किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में विश्व भर से टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी। बादल और अंजू अब अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और प्रतिदिन अभ्यास में 30 से 35 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं। अब दोनों का लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के लिए पदक हासिल करना है। प्रवीण सांगवान ने जनवरी 2021 में 219.54 किलोमीटर दौड़ लगाकर विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाई किया था परंतु कोरोना के कारण तब यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि अंजू सैनी के नाम 24 घण्टे की दौड़ में 204 किलोमीटर दौड़ लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है। वहीं सिकंदर लांबा के नाम 24 घण्टे में बिना जूतों के 202 किलोमीटर दौड़ लगाने का रिकॉर्ड है। खिलाड़ी बादल एक प्राथमिक शिक्षक और अंजू योग प्रशिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed