फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rain washed away pollution, AQI reached 49

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने धोया प्रदूषण, 49 पहुंचा एक्यूआई

Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Rain washed away pollution, AQI reached 49
बहादुरगढ़। बुधवार की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना बन गया। दिन भर ठंडी हवा चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आसमान शाम तक काले बादलों से ढका रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुल 5.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद प्रदूषण धड़ाम हो गया। एक्यूआई 49 के स्तर पर पहुंच गया। यह काफी रात भरा है।
विज्ञापन


दो दिन पहले सोमवार को और बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद से मौसम सुहावना है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 26 से 28 जुलाई के बीच बारिश की संभावना जताई है। यदि तेज बारिश होती है तो किसानों के खेतों में खड़ी फसल को काफी फायदा होगा। फसलों पर सिंचाई की लागत कम होगी और अच्छी फसल होगी। धान की फसल बहादुरगढ़ के नया गांव, सौलधा, मांडोठी, मातन, आसौदा, टांडाहेड़ी, बामड़ोली, कुलासी, खैरपुर, लडरावण, निलौठी व जसौर खेड़ी समेत अन्य गांवों में है। वहीं बाजरा की फसल बादली और छारा में होती है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि बुधवार की सुबह बहादुरगढ़ में कुल 5.2 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 19 हजार हेक्टेयर में धान की फसल की रोपाई की गई है। जबकि बाजरा 2500 हेक्टेयर में है।
विज्ञापन


प्रदूषण हुआ साफ
जुलाई की शुरूआत से ही बहादुरगढ़ प्रदूषण मुक्त चल रहा है। कई बार हरे रंग से गहरे हरे रंग में आया है। प्रदूषण साफ होने से लोगों को साफ ऑक्सीजन मिल रही है। बुधवार को एक्यूआई गहरे हरे रंग में 49 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed