फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   rain problem jhajhar, distroy crop, Jhajahr/Bahadurgarh

आंधी व बारिश से धान की कई एकड़ फसल बर्बाद

Fri, 07 Oct 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
rain problem jhajhar, distroy crop, Jhajahr/Bahadurgarh
ऐता गांव जहां हाथी ने नष्ट की हैं फसलें। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले बेरी क्षेत्र में हुई आंधी तूफान से गांव डीघल में कई एकड़ धान की फसल की बर्बाद हो गई है। किसानों को कहना है कि पिछले दो महीने पहले हुई बरसात से तो धान की फसल में पानी भरा हुआ था और दो दिन पहले आई आंधी व बारिश से धान की फसल बिछ गई है। किसान संतराम ने बताया कि धान की फसल की लगाई थी और पिछले दिनों हुई बारिश से पानी भर गया था और आंधी व बारिश आने से धान की सारी फसल बिछ गई थी जिससे लागत भी पूरी नहीं निकल पाई थी। महिला बिरमती ने बताया कि 3 एकड़ धान की फसल की बुआई की थी और कुछ पहले सरकार धान के रेट की कम देती है और फिर फसल बर्बाद होने से दोहरी मार किसान को लगती है। किसान हरबीर सिंह ने बताया कि आंधी आने से धान की सारी फसल बिछ गई है और 4 एकड़ धान की फसल की बुआई की थी। प्रशासन से फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग के साथ ही उचित मुआवजा दिया जाए। किसान अशोक का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल डूब गई थी और अब दो दिन पहले आई आंधी से सारी फसल बिछ गई है। पूर्व सैनिक जगत सिंह ने बताया कि एक तो किसानों तो भाव की मार और दूसरी और कुदरत की मार से धान की फसल बर्बाद हो गई और गांव में जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल गिरदावरी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed