फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rain is becoming a problem, problems are due to mud and potholes on the roads.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुसीबत बन रही बारिश, सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों से परेशानी

Tue, 17 Sep 2024 04:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Rain is becoming a problem, problems are due to mud and potholes on the roads.
-फोटो 56 : लाल चौंक पर बने गड्ढे और उनमें भरा पानी। संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण परेशानी होने लगी है। न केवल दुपहिया वाहन चालकों को बल्कि चार पहिया वाहन चालक भी कहीं ज्यादा मुसीबत में है। क्षेत्र की कई सड़कों पर बारिश के बाद बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

इन गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने के बाद तो चालकों को पता ही नहीं चल पाता कि गड्ढा कितना गहरा और बड़ा है। इससे वाहन तो क्षतिग्रस्त हो ही रहे हैं, साथ ही लोगों के चोटिल होने का अंदेशा भी बना हुआ है। उधर, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद ही सड़कों की सही से मरम्मत हो पाएगी। गड्ढों में पैच लगाते हैं तो अगले ही दिन बारिश के बाद वह खराब हो जाता है।
विज्ञापन

शहर के लाल चौक, बहादुरगढ़ बाईपास पर नया गांव के पास बन रहे फ्लाईओवर की सर्विस लेन की हालत तो बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं, शहर के सेक्टर-2 और 6 के डिवाइडिंग रोड की हालत भी कुछ ऐसी ही है। इन सड़कों पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरा रहता है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ यहां पर रहने वाले लोग भी खासे परेशान हैं। इन गड्ढों में पानी भरने के बाद यह रात के समय वाहन चालकों को नजर नहीं आते और हादसा होने का खतरा बना रहता है। गड्ढों का आकार भी कोई एक-दो फुट चौड़ा और गहरा नहीं है। बल्कि कई-कई फुट चौड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। दुपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। इसी तरह का हाल बहादुरगढ़-बेरी मार्ग और शहर झज्जर रोड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है। बारिश हो रही है। शुक्रवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर बने गड्ढों में पानी जमा हो गया। बारिश के बाद इन गड्ढों में वाहन फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर स्थित मांडोठी गांव निवासी सुनील कुमार, प्रवेश सिंह, दीपक गुप्ता का कहना है कि बारिश के बाद इस मार्ग पर वाहन लेकर चलना तो दूर, पैदल चलना भी बेहद मुश्किल है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि मार्ग को ठीक-ठाक किया जाए। नया मार्ग तो जब बनेगा तब सही, लेकिन फिलहाल बारिश के मौसम में इन गड्ढों को भरा जाना चाहिए। वहीं, शहरवासी राजेंद्र प्रसाद, शिव कुमार, नीरज शर्मा ने कहा कि शहर में लाल चौक पर बारिश के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में पानी जमा हो गया है। क्षेत्रवासियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से सड़कों की सूरत सुधारने की मांग की है।



वर्जन
बारिश बंद होने के बाद सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। फिलहाल पैच वर्क किया जा रहा है, लेकिन बारिश के बाद ही यह खराब हो रहा है। सही मरम्मत बारिश के बाद हो पाएगी।
-मुकेश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी विभाग बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed