{"_id":"66b7b25f98e931af970be523","slug":"railways-three-passenger-trains-canceled-from-august-12-to-september-25-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: तीन पैसेंजर ट्रेन 12 अगस्त से 25 सितंबर तक रद्द, वाशिंग लाइन को बदलने का काम चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: तीन पैसेंजर ट्रेन 12 अगस्त से 25 सितंबर तक रद्द, वाशिंग लाइन को बदलने का काम चलेगा
Sun, 11 Aug 2024 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:03 AM IST
सार
पुरानी दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफार्म पर वाशिंग लाइन को बदलने का काम चलने की वजह से रेलवे ने संचालन रद्द किया है। ये ट्रेन प्रदेश के कई राज्यों से बहादुरगढ़ से होकर दिल्ली तक चलती हैं। गाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। दिल्ली-रोहतक रेल यात्री समिति ने को शकूरबस्ती या किसनगंज तक चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के विभिन्न स्थानों से चलकर बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने 12 अगस्त से 25 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को अपने काम धंधों और पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेनों को रद्द करने पर दिल्ली-रोहतक रेल यात्री समिति ने खासी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रेनों का संचालन दिल्ली के शकूरबस्ती या किशनगंज तक करने की मांग की है। ताकि यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। अन्यथा उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक यशपाल मीणा के अनुसार उत्तर रेलवे की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर वाशिंग लाइन को बदलने का काम किया जाएगा। इसकी वजह से यह ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 04432 जाखल से पुरानी दिल्ली पैसेंजर, 04425 पुरानी दिल्ली से नरवाना पैसेंजर, 04426 जींद से नरवाना पैसेंजर, 14024 करुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली, 14023 पुरानी दिल्ली से कुरूक्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति और यात्रियों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि इन गाड़ियों को रद्द करने की बजाय शकूरबस्ती या किशनगंज से चलाया जाए, क्योंकि यह ट्रेन यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन गाड़ियों के रद्द होने से रेल यात्रियों को बहुत बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और यह कोई एक-दो दिन के लिए नहीं है। बल्कि पूरे डेढ़ महीने तक की दिक्कत है।
बेहतर होगा कि रेलवे किशनगंज या शकूरबस्ती तक ट्रेनों का संचालन करे। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली और रोहतक की तरफ हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। काफी संख्या में विद्यार्थी रोहतक और दिल्ली के कॉलेजों में पढ़ने के लिए जाते हैं। गाड़ियों के बंद होने से उन्हें भी दिक्कत होगी।
दैनिक यात्री बोले- वैकल्पिक व्यवस्था करे रेलवे
बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली के सदर बाजार, नया बाजार, चांदनी चौक, आरके पुरम, सफदरजंग जाने वाले लालचंद कॉलोनी निवासी सुनील कुमार, योगेश गुप्ता, महेश कुमार, दिनेश कुमार, सतीश वर्मा ने कहा कि रेलवे को इन टे्रनों को रद्द करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि यात्रियों को अपने काम-धंधों पर आवागमन करने में किसी तरह की परेशानी न हो। यात्रियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब उन्हें डेढ़ महीने तक खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
12 अगस्त से 25 सितंबर तक तीन पैसेंजर ट्रेनें पुरानी दिल्ली प्लेटफार्म नंबर 2 पर कार्य चलने की वजह से रद्द की गई है। समिति ने जो मांग उठाई है उनके बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। -यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।