{"_id":"64cea861d5cc1e42e4032db4","slug":"railway-station-will-soon-be-seen-in-new-look-today-pm-will-lay-foundation-stone-through-video-conferencing-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-1577-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जल्द ही नए लुक में नजर आएगा रेलवे स्टेशन, आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से पीएम रखेंगे आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जल्द ही नए लुक में नजर आएगा रेलवे स्टेशन, आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से पीएम रखेंगे आधारशिला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 25 करोड़ से होने वाले रेलवे स्टेशन की कायाकल्प कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर भव्य आयोजन होगा। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा रेलवे अधिकारी और शहरवासी शामिल होंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम का रेलवे स्टेशन पर सजीव प्रसारण दिखाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। दिन भर इसकी तैयारी चलती रही।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के साथ ही यह कार्यक्रम होगा। इसमें विधायक राजेंद्र सिंह जून, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नप चेयरपर्सन सरोज राठी, एसडीएम अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। सांसद अरविंद शर्मा अपने प्रतिनिधि को इसमें भेजेंगे। रेलवे स्टेशन परिसर को शानदार ढंग से सजाया गया है। बाउंड्री में व्हाइट वॉश के साथ-साथ मंच तैयार करने का काम भी हुआ। पहले फेज में 25 करोड़ रुपये इसके निर्माण में खर्च होंगे। दूसरे फेज में भी कई तरह के कार्य किए जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के लाइनपार क्षेत्र में भी स्टेशन का भवन बनेगा। वहीं पर टिकट घर बनाया जाएगा। महिलाओं, दिव्यांगजनों के लिए पर्याप्त शौचालय, नई सुविधाओंएस्टेशन पर बड़ा पार्किंग एरिया, 24 घंटे बिजली, पीने का पानी, वातानुकूलित लॉबी, हाई स्पीड एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स और होटल जैसी सुविधाएं जोड़ने की प्लानिंग है। रेल अधिकारियों ने बताया कि योजना के मुताबिक सभी चयनित स्टेशन का सुधार किया जाएगा। इसी तरह स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार, स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश-अस्तित्व, भूनिर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार हरे पैच और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जाने हैं। प्लेटफार्मों व शैडों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।