फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rahul was the only one selected from the state in the ancient Sanskrit NEET exam.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राचीन संस्कृत नीट में राहुल का प्रदेश से एकमात्र चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rahul was the only one selected from the state in the ancient Sanskrit NEET exam.
-फोटो 87 : राहुल खत्री
बहादुरगढ़। गांव कुलासी निवासी आचार्य राहुल खत्री ने नेट परीक्षा 2025 में प्राचीन संस्कृत (वेदांत) विषय में शानदार सफलता हासिल की है। हरियाणा से एकमात्र उम्मीदवार के रूप में राहुल का चयन हुआ है जबकि पूरे देश से मात्र 22 अभ्यर्थी ही इस विषय में नेट क्वालीफाई कर पाए हैं।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के साथ ही राहुल खत्री देशभर के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र हो गए हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में उन्हें आचार्य की उपाधि प्राप्त करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था।
विज्ञापन

राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता के संघर्ष और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद उनकी माता ने कठिन परिस्थितियों में उन्हें पढ़ाया जबकि छोटे भाई विनय खत्री ने अपनी पढ़ाई छोड़कर नौकरी की और राहुल को पढ़ाई जारी रखने के लिए लगातार प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल स्वयं भी पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम नौकरी करते रहे। वर्तमान में राहुल शहर में योगशाला योग केंद्र का संचालन कर रहे हैं जहां मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के संतुलन पर कार्य किया जाता है। उनका लक्ष्य भारतीय प्राचीन संस्कृति और वेदांत के क्षेत्र में गहन शोध कर नई ऊंचाइयों को छूना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed