{"_id":"6377e50ee6e4b314b404a860","slug":"rahul-of-khatiwas-passed-the-net-exam-in-the-first-attempt-jhjhar-news-rtk663857337","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातीवास के राहुल ने पहली बार मे ही पास की नेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातीवास के राहुल ने पहली बार मे ही पास की नेट की परीक्षा
विज्ञापन
गांव खातीवास के होनहार राहुल को सम्मानित करते हुए जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। गांव खातीवास के राहुल यादव ने 186 अंक हासिल करके पहले ही प्रयास में नेट (राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा )पास करके अपने गांव का नाम रोशन किया है। राहुल ने यह परीक्षा संगीत विषय में पास की है।
परीक्षा पास करने के उपरांत राहुल ने खुशी जताते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता, छोटे भाई रोहित और संगीत विभाग के प्रोफेसर जन को दिया है। उल्लेखनीय है कि राहुल शहर के राजकीय स्नातकोतर नेहरू महाविद्यालय से संगीत में स्नातक करते हुए टॉपर रहा था और उसके पश्चात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संगीत की पढ़ाई के लिए स्नातकोत्तर की डिग्री में दाखिला लिया। राहुल ने संगीत में राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा पास करके असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता हासिल कर ली है। राहुल ने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता । यदि आप केवल 6 महीने पूरी ईमानदारी के साथ दिन रात मेहनत करके पढ़ाई करते हैं तो भी आप किसी भी परीक्षा को सरलता से पास कर सकते हैं । राहुल ने बताया कि अब उसका लक्ष्य संगीत विषय में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करना तथा गांव के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। राहुल के द्वारा यह परीक्षा पास किए जाने पर परिवार जन और उसके दोस्तों में खुशी का माहौल है।
पिछले साल हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश कौशिक ने राहुल को सामाजिक कार्यों में श्रेष्ठतम योगदान के लिए जिला युवा पुरस्कार से भी नवाजा गया था ।
विज्ञापन
जिले में दा हेल्पिंग हैंड्स के नाम से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संस्था चलाने वाले परवीन यादव बताते हैं कि राहुल हमारी टीम का एक बहुत मेहनती सदस्य है। राहुल की सफलता पर जिला युवा क्लब एसोसिएशन, द हेल्पिंग हैंड्स टीम, इंडेप्थ विजन फाउंडेशन, रीफ, यूके इंडिया आदि संस्थाओं के सदस्यों ने खुशी जाहिर की और राहुल से प्रेरणा लेने की बात कही।