{"_id":"696d453ea10b4a18460fbb6d","slug":"radha-nama-sankirtan-organized-at-khatu-shyam-temple-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130746-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम मंदिर में राधा नाम संकीर्तन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम मंदिर में राधा नाम संकीर्तन का आयोजन
विज्ञापन
18jjrp09- प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भजन करतह मीनाक्षी वृंदावन। स्रोत-आय
झज्जर। भजन नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है आदि भजनों को संकीर्तन में सुनाकर मीनाक्षी ने श्रद्धालुओं को देर रात चले कार्यक्रम में नाचने पर मजबूर कर दिया। सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल के पास प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
सिद्धार्थ मल्हान के पावन सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। समिति के अंकुर गोयल ने बताया कि हारे के सहारे मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मीनाक्षी वृंदावन ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर के पुजारी विनय तिवारी ने बताया कि पांचवें श्री श्याम मासिक संकीर्तन में कार्यक्रम का शुभारंभ रेनू भगत ने बाबा की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया।
सुंदरकांड पाठ, गणेश स्तुति से संकीर्तन की शुरुआत हुई। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।