{"_id":"661ecdb4b0b44e4d5f02d5b4","slug":"qatars-former-coach-will-prepare-an-army-of-swimmers-in-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106836-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कतर के पूर्व कोच बहादुरगढ़ में तैयार करेंगे तैराकों की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कतर के पूर्व कोच बहादुरगढ़ में तैयार करेंगे तैराकों की फौज
Wed, 17 Apr 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
तैराकों को तकनीकी बारीकी बताते हुए तैराकी कोच बिनोय, साथ में अनिल खत्री।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सउदी और कतर में नेशनल टीम के तैराक तैयार कर चुके विदेशी कोच बिनोय कुटप्पन अब बहादुरगढ़ की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के साथ जुड़ गए हैं। तैराकी कोच बिनोय एच एल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में तैराकों को तैराकी में तकनीकी तौर पर दक्ष करेंगे। जिससे उनकी स्पीड और स्टैमिना बढ़ सके। कोच बिनोय ने मंगलवार की सुबह चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में तैराकों की तैयारी का निरीक्षण किया और उनकी स्ट्रेंथ और कमजोरियों की डिटेल्स भी जानी है।
कोच बिनोय का कहना है कि भारत में स्वीमिंग का भविष्य उज्जवल है। हरियाणा के तैराकों में ताकत ज्यादा है और उसी ताकत के दम पर वो नेशनल में मेडल ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वो उस ताकत को तकनीक के साथ मजबूत करने का काम करेंगे। जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैराक भारत का नाम रोशन कर सकें। तैराकी कोच बिनोय कुटप्पन ने 9 साल तक सउदी और कतर में तैराकों को प्रशिक्षण दिया है। उनके तैयार किए हुए तैराक उन देशों की नेशनल टीम के स्टार स्वीमर बने हैं। भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि कोच बिनोय कुटप्पन अब एचएल सिटी में ही रहने वाले हैं और सुबह-शाम चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में तैराकों को प्रशिक्षण देंगे। खत्री ने बताया कि कोच बिनाए तैराकों के स्ट्रोक करेक्शन पर विशेष फोकस करने वाले हैं। इसके लिए नई तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा। य
बहादुरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल
बहादुरगढ़ का एक्वेटिक एकेडमी में कोचिंग देने के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि अब बहादुरगढ़ में 50 मीटर का ओलंपिक साइज का स्वीमिंग पूल है। जिससे हरियाणा के तैराकों को बेहतर तैयारी करवाई जा रही है। अनिल खत्री ने बताया कि बहादुरगढ़ से भारत के इंटरनेशनल स्वीमर तैयार करने के लिए हरियाणा तैराकी संघ लगातार प्रयासरत है।