{"_id":"5fd521dd8ebc3e3dcf01d690","slug":"put-oil-in-daughter-in-law-s-fire-bahadurgarh-news-rtk5861226185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरमाण में बहू को तेल डाल लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरमाण में बहू को तेल डाल लगाई आग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव खरमाण में ससुर परिवार ने अपने दूसरे परिवार की एक बहू पर तेल डाल आग लगा दी। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि महिला 70 प्रतिशत तक जल गई है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दिए बयान में रोहतक के पीजीआईएमएस में उपचाराधीन खरमाण की रहने वाली मनीषा पत्नी विष्णु दत्त ने बताया है कि गत दिवस गांव में ही वह अपने प्लॉट पर लकड़ी लेने के लिए जा रही थी। उसका आरोप है कि उसके ससुराल परिवार के अन्य सदस्य सावित्री, नंद किशोर और उसकी बहू निशा का घर उनक ा प्लॉट पड़ोस में है। वह परिवार पिछले 12 वर्षों से उन्हें तंग करते हुए धमकियां देता आ रहा है। इनमें उनका बेटा नवीन भी शामिल है। आरोप है कि 6 नवंबर को भी उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। नंदकिशोर के बड़े भाई का परिवार भी इसमें शामिल था। मनीषा ने बताया है कि जिस समय वह लकड़ी लेने के लिए प्लॉट पर गई थी, उस दौरान सावित्री, नंदकिशोर और निशा भी उनके प्लॉट पर थी। जिन्होंने पकड़कर उस पर तेल डाल दिया और फिर आग लगा दी। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई। सूचना पाकर उसके परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और उसे गंभीर हालत में रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।