{"_id":"6a3fd1e86eeafc62f9047ff0","slug":"purva-sivach-claimed-a-wicket-in-the-final-match-of-the-womens-under-19-t20-series-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-136799-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में पूर्वा सिवाच ने एक विकेट झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में पूर्वा सिवाच ने एक विकेट झटका
Sun, 28 Jun 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेले गए महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज के तीसरे व आखिरी मैच में भारत की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच में गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच ने एक विकेट हासिल किया और नाबाद चार रन बनाए।
चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीम के बीच महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच खेला गया। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 116 रन बना सकी।
इस दौरान पूर्वा सिवाच ने तीन ओवरों में 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया और एक कैच भी पकड़ा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 120 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान मैच में पूर्वा सिवाच ने दो गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद चार रन बनाए।
विज्ञापन
अब आगामी 30 जून से श्रीलंका के साथ महिला अंडर-19 टीम की तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच का भी चयन हुआ है।