फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Public meeting of farmers and landless villagers in Mandauthi

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडौठी में किसानों और भूमिहीन ग्रामीणों की जनसभा

Sun, 13 Sep 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Public meeting of farmers and landless villagers in Mandauthi
फोटो-53: मांडोठी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते वक्ता। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले शनिवार को मांडौठी गांव में किसानों और भूमिहीन ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जनसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान भूपसिंह दलाल ने की और संचालन जयकरण मांडौठी ने किया। सभा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बड़े कारोबारी घरानों को लाभ होगा, जबकि किसानों, खेत मजदूरों और पशुपालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि खेती लगातार घाटे का सौदा बन रही है और भूमिहीन परिवार रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत जोड़कर सभी फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने तथा किसानों, खेत मजदूरों और अन्य मेहनतकश लोगों को कर्जमुक्त करने के लिए कानून बनाने की मांग की। साथ ही बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025, नई कृषि विपणन नीति और भूमि पूलिंग नीति वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने 26 अक्टूबर को नांदल भवन, बोहर में प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन 10 हजार रुपये, गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी तथा युवाओं के लिए रोजगार की मांगें प्रमुखता से उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed