फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Protest started regarding the construction work of Commercial Town Center

झज्जर-बहादुरगढ़: कॉमर्शियल टाउन सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर विरोध शुरू

Mon, 13 Feb 2023 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Protest started regarding the construction work of Commercial Town Center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सेक्टर नौ बाईपास के निकट मेट्रो यार्ड के साथ लगती 15 एकड़ जमीन में बनने वाले कॉमर्शियल टाउन सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर विरोध शुरू हो गया है। कॉमर्शियल टाउन सेंटर के निर्माण की वजह से दयानंद नगर के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। ऐसे में इन दोनों कॉलोनियों के लोगों ने रविवार को पार्षद मनीषा धनखड़ के पति योगेश धनखड़ के नेतृत्व में इकट्ठे होकर रोष जताया। स्थानीय निवासियों ने चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी को बुलाकर इस व्यवसायिक सेंटर से रास्ता दिलाने की मांग की।
रमेश राठी व योगेश धनखड़ ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी)के अधिकारियों से मिलकर दयानंद नगर के लिए रास्ता छोडने की मांग करेंगे ताकि यहां से लोगों का आवागमन बंद न हो और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। दयानंद नगर की गली नंबर दो, तीन व चार निवासी महताब, कृष्ण, हरिओम, मनफूल सिंह व करतार आदि ने बताया कि काॅमर्शियल टाउन सेंटर के निर्माण के कारण उनकी गलियां प्राधिकरण की ओर से बंद कर दी जाएंगी। यहां से रास्ता बंद होने से न तो नगर के लोग इस सेंटर में आ-जा सकेंगे और ना ही गलियां इधर खुल सकेंगी। इससे नगर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरा लोगों को कामर्शियल टाउन सेंटर में भी करीब एक किलोमीटर घूमकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने कहा कि उनके नगर की तीनों गलियों का रास्ता कॉमर्शियल टाउन सेंटर में खोला जाए, वरना वे इस सेंटर के निर्माण कार्य का न केवल विरोध करेंगे बल्कि जरूरत पड़ी तो वे इसका निर्माण कार्य बंद भी कर देंगे। इस बारे में पार्षद मनीषा धनखड़ के पति योगेश धनखड़ ने बताया कि दयानंद नगर की गलियां कॉमर्शियल टाउन सेंटर के बनने से बंद हो जाएंगी। ऐसे में लोग इन गलियों को सेंटर में खोलने की मांग कर रहे हैं, जो जायज है। वे लोगों के साथ खड़े हैं और संबंधित अधिकारियों से पुरजोर ढंग से लोगों की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कॉमर्शियल टाउन सेंटर को विकसित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। मिट्टी भरत कुछ दिन में पूरा हो जाएगा। करीब दो माह में यह सेंटर विकसित कर दिया जाएगा। दयानंद नगर की गलियों को खोलने का निर्णय उच्च अधिकारियों की ओर से ही किया जाएगा।
--आशीष छिल्लर, जेई, एचएसवीपी, बहादुरगढ़

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed