{"_id":"65f1f7a7b60c3361c2052214","slug":"protest-over-construction-of-drains-in-the-market-first-the-traders-agreed-now-they-denied-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-108677-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजार में नालों के निर्माण पर रार, पहले व्यापारी माने, अब किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजार में नालों के निर्माण पर रार, पहले व्यापारी माने, अब किया इंकार
Thu, 14 Mar 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद के पिछले कार्यकाल में डायमंड चौक से आंबेडकर चौक तक बने अंडरग्राउंड पाइपों की जगह अब नाले बनाने को लेकर व्यापारियों और नगर परिषद में रार छिड़ती नजर आ रही है। पिछले सप्ताह व्यापारी नेताजी चौक से आंबेडकर चौक तक नालों के निर्माण को लेकर नगर परिषद में हामी भरकर आए थे। यहां तक की खुद दुकानों के आगे लगे लेंटर को तोड़ने की बात व्यापारियों ने कही थी, लेकिन अब व्यापारियों ने दोबारा बैठक कर किसी भी दुकान के आगे नाले नहीं बनने देने की बात कही है।
व्यापारियों की मांग है कि जो अंडरग्राउंड पाइप दबे हुए हैं, उनको खुलवाकर सफाई करवाई जाए और हर 100 फीट पर मेनहॉल बनवाए जाए ताकि पानी की निकासी हो सके। इसका एक ज्ञापन बुधवार को व्यापारियों ने नगर परिषद के अधिकारियों को भी सौंपा है। यहां बता दें कि नगर परिषद ने पिछले दिनों हाउस की बैठक में डायमंड चौक से आंबेडकर चौक तक नालों का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। बाकायदा 19 लाख रुपये तय किए गए थे। इसका टेंडर भी लगाया गया और वर्क ऑर्डर भी नगर परिषद ने जारी कर दिया था। पिछले सप्ताह रात को ठेकेदार बुलडोजर लेकर नाले बनाने के लिए तोड़फोड़ करने गया तो व्यापारी एकत्रित हो गए थे। व्यापारियों ने काम को रुकवा दिया था। अगले दिन व्यापारी नगर परिषद प्रधान जिले सिंह सैनी से मिले थे।
व्यापारियों ने कहा था कि खुद तोड़ लेंगे लेंटर
व्यापारियों और नगर परिषद प्रधान के बीच बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि डायमंड चौक के आसपास नाले नहीं बनाए जाएंगे, क्योंकि वह ऊंचाई पर है और वहां नाली बनी हुई हैं। नेताजी चौक से आंबेडकर चौक तक नाले बनाए जाएंगे। व्यापारियों ने मांग की थी कि बुलडोजर की बजाय व्यापारी खुद 5-6 दिन में लेंटर तोड़ लेंगे। उसके बाद निर्माण का काम शुरू किया जाए, लेकिन अब व्यापारियों ने मंगलवार रात को बैठक कर इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
अंडरग्राउंड लाइन खोलकर साफ करवाई जाए
मंगलवार रात को व्यापारी एक बार फिर एकत्रित हुए। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने की। व्यापारियों ने मांग की है कि अंडरग्राउंड पाइप को खोलकर इसे जेट मशीन से साफ किया जाए और थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मेनहाल बनाए ताकि इसकी सफाई होती रही। यदि नाले बनते हैं तो पूरा दिन बदबू रहेगी और मच्छरों की भरमार रहेगी। इसलिए वह नहीं चाहते कि नाले बने। यदि ऐसा होता है तो वह उसका विरोध करेंगे। यही ज्ञापन बुधवार को व्यापारियों ने नगर परिषद को सौंपा है। इस अवसर पर शिव कुमार, महेश, अशोक गेरा, ओमप्रकाश परूथी, रमेश परूथी, हिमांशु, मुकेश मौजूद रहे।
वर्जन
नगर परिषद द्वारा नाले बनाने का काम किया जाना है। इसके लिए वर्क ऑर्डर दिया गया है। पिछले दिनों व्यापारी आए थे और डायमंड चौक पर नाले न बनाकर आगे बनाने की मांग की थी। यही नहीं खुद लेंटर तोड़ने की बात व्यापारियों ने की थी। यदि अब वह नाले नहीं बनना चाहते तो लिखकर दे कि वह यह नहीं चाहते। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर