फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   protest

पूर्ण उत्तरी बाईपास बनवाकर ही लेंगे दम : रमेश

Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
protest
पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना सतीश छिकारा के नेतृत्व में 24वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान 4 अगस्त को होने वाली महापंचायत के लिए किसान नेता रमेश दलाल अपने समर्थकों के साथ धरने में शामिल हुए। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि पूर्ण उत्तरी बाईपास की मांग और जनहित की सभी मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ण उत्तरी बाईपास बनवाकर ही दम लेंगे। किसान नेता रमेश दलाल ने अपनी कानूनी राय भी धरना स्थल पर लोगों को साझा की। दलाल ने कहा कि किसानों की आवाज को सरकार दबा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा पूरा वकालत अनुभव, किसानों की लड़ाई लड़ने का अनुभव पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ड्रेन के दोनों ओर सड़क बनाना और उसे बाईपास का नाम देना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा हैं। दक्षिण की तर्ज पर ही पूर्ण उत्तरी बाईपास का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की मांगे सरकार ने नहीं मानी तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

धरने को 24वें दिन मिला जाट आरक्षण संघर्ष समिति का समर्थन
वहीं दूसरी ओर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष जितेंद्र धनखड़ उर्फ बबला भी अपने समर्थकों के साथ संघर्ष समिति को अपना समर्थन देने पहुंचे। जितेंद्र धनखड़ ने कहा कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति 4 अगस्त को होने वाली महापंचायत के लिए तैयार है और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की योजना बनाकर महापंचायत में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य महापंचायत को लेकर सक्रिय हैं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने के लिए योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

निगरानी टीम का गठन
संघर्ष समिति के प्रवक्ता आर्य प्रमोद ने बताया कि 4 अगस्त को होने वाली महापंचायत में कठोर फैसले के लिए संघर्ष समिति ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। कानून का पूरा पालन करते हुए कानून जानने वालों की एक टीम बना ली हैं। उन्होंने बताया कि कानून जानने वाले 50 लोगों की मजबूत टीम जो किसानों की हिफाजत के लिए तैयार रहेगी। असामाजिक तत्व कोई भी उपद्रव न करें उसके लिए 10 व्यक्तियों की निगरानी टीम बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति गांव-गांव जाकर दे रही महापंचायत का निमंत्रण : छिकारा
4 अगस्त को होने वाली महापंचायत के लिए संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा गांव-गांव जाकर महापंचायत का निमंत्रण दे रहे हैं। मंगलवार को गांव सांखोल और परनाला में निमंत्रण दिया। लोगों ने हाथ उठाकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई बुधवार को नयागांव, सौलधा, लोवा माजरा में महापंचायत निमंत्रण देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल आर्य, भूप सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, धर्मवीर, सतपाल सिंह, सरपंच महेंद्र सिंह, राजपाल, बल्लू राम, महेंद्र सैन, करण सिंह, भीम सिंह, राज राम, रामकिशन, कृष्ण, पंडित सुरेश कुमार, बदले राम, जयवीर, हवा सिंह, ओमप्रकाश, बलवान फौजी, राज सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, बिजेंद्र, सुनील अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed