{"_id":"68e53beda19813bcd3062e9a","slug":"protest-against-the-proposal-to-colonize-palestine-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127012-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फलस्तीन को उपनिवेश बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फलस्तीन को उपनिवेश बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ किया प्रदर्शन
Tue, 07 Oct 2025 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
07jjrp04- अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते संगठन के सदस्य। स्रोत्र-संगठन
झज्जर। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा फलस्तीन को उपनिवेश बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रेवाड़ी बाईपास पर विरोध प्रदर्शन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन किया गया।
पार्टी के जिला कमेटी सदस्य ओमबीर सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के नाम पर विशेष रूप से गाजा में फलस्तीनियों पर इजरायली आक्रमण रोकने के नाम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक शांति योजना प्रस्तावित की है, जो एक औपनिवेशिक ढांचे के अलावा और कुछ नहीं है।
जहां फलस्तीन के लोग अमेरिकी-इजरायली शासकों के हमेशा कैदी बने रहेंगे। यह एक खतरनाक प्रस्ताव है, जिसे तुरंत खारिज किया जाना चाहिए। जिला कमेटी सदस्य सतपाल सिंह सभ्रवाल ने कहा कि जब विश्व जनमत तत्काल युद्धविराम और फलस्तीन को मान्यता देने की मांग कर रहा है, तब ट्रंप का ऐसा प्रस्ताव साम्राज्यवाद की असली मंशा और साजिश को उजागर करता है।
विज्ञापन
लोकल कमेटी सदस्य किशन छबीली और संसार सुरहेती ने कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और अमन पसंद लोगों से अपील करते हैं कि इस घृणित योजना के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। इस अवसर पर प्रवीण शेखूपर, हरीश, जीते मिस्त्री, नितिन, कृष्ण कासनी, फुरकान, तौसीफ और आदेश कुमार उपस्थित रहे।