{"_id":"6a5f99449ba75872180dca66","slug":"protest-against-the-lathi-charge-on-youths-demonstrating-in-delhi-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-137684-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
21jjrp03- लघु सचिवालय में अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी वर्कर। स्रोत : यूनिय
झज्जर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को झज्जर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद कर्मचारी सड़कों पर उतरे और दिल्ली सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने भी अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी यूनियन के जिला प्रधान बालेश जाखड़ ने कहा कि कर्मचारियों को पिछले 13 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिनों में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे और लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
जिला सचिव प्रकाशी ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर ने भी बल प्रयोग की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने युवाओं पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता मीनू लोहचब, सुनीता रूडियावास, दर्शना, रेखा, अर्चना, सीमा, शर्मिला, कमलेश, ललिता, रितु बाला, सीमा, अन्नु मौजूद रहे।