{"_id":"634a73200644f5231a24c54a","slug":"protest-against-police-action-in-fight-at-toll-plaza-of-kmp-expressway-near-badli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: केएमपी पर टोल वसूली के दौरान झगड़े में पुलिस कार्रवाई पर भड़के ग्रामीणों ने टोल पर लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: केएमपी पर टोल वसूली के दौरान झगड़े में पुलिस कार्रवाई पर भड़के ग्रामीणों ने टोल पर लगाई पंचायत
Sat, 15 Oct 2022 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:15 PM IST
सार
ग्रामीणों की पंचायत की वजह से लगभगा दो घंटे तक एक्सप्रेस वे टोल फ्री रहा। ग्रामीणों ने गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को रिहा करने और महिलाओं व दूसरे वाहन सवार ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले टोल प्लाजा स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
टोल पर जुटे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
बादली के पास केएमपी एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर गुरुवार देर रात हुए झगड़े में पुलिस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष फैल गया। इस झगड़े में पुलिस ने कई ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन युवकों को जेल भेज दिया था। लेकिन शुक्रवार रात को झगड़े का वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। शनिवार को काफी संख्या में ग्रामीण टोल प्लाजा पहुंचे और टोल नाकों के सामने पंचायत बैठा ली। इससे एक्सप्रेस वे करीब दो घंटे तक टोल फ्री रहा।
विज्ञापन
दरअसल, गुरुवार को हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने टोल स्टाफ की शिकायत पर केस दर्ज कर तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसके बाद झगड़े का एक वीडियो शुक्रवार रात को वायरल हो गया। टोल प्लाजा पर हुए इस झगड़े में एक कार सवार ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के साथ टोल टैक्स को लेकर बहुत बुरा बर्ताव किया गया। नौबत मारपीट व पथराव तक पहुंच गई।
विज्ञापन
यह वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। मामले को लेकर गुलिया खाप के प्रतिनिधि पंबादली थाना पहुंच गए और जायज कार्रवाई की मांग करने लगे। शनिवार को टोल प्लाजा पहुंचे ग्रामीणों में गुलिया तीसा खाप के प्रधान विनोद गुलिया व नगर पार्षद मामन ठेकेदार भी शामिल थे। कुछ देर बाद क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की पंचायत की वजह से लगभगा दो घंटे तक एक्सप्रेस वे टोल फ्री रहा। ग्रामीणों ने गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को रिहा करने और महिलाओं व दूसरे वाहन सवार ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले टोल प्लाजा स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों के पहुंचने की सूचना पर एएसपी अमित यशवर्धन काफी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। ग्रामीणों में मौजूद गुलिया तीसा खाप के प्रधान विनोद गुलिया ने कहा कि बादली को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए अब तीसा की सरदारी गलत मामले का डटकर मुकाबला करेगी। एएसपी अमित यशवर्धन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। डीएसपी राहुल देव भी मौजूद रहे।