{"_id":"5f834ff38ebc3e9b7965a794","slug":"property-documents-under-ownership-plan-given-to-1183-jhjhar-news-rtk5778364154","type":"story","status":"publish","title_hn":"1183 को दिए गए स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1183 को दिए गए स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी दस्तावेज
विज्ञापन
ग्रामीण को दस्तावेज सौंपते डीसी जितेंद्र कुमार।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले के 11 गांवों में स्वामित्व योजना के तहत करीब 3700 प्रापर्टी में से 1183 प्रापर्टी के स्वामियों को प्रशासन की तरफ से प्रापर्टी के कागजात सौंपे। प्रापर्टी कार्ड योजना का शुभारंभ देश में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वहीं जिले में उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने गुढ़ा गांव की आईटीआई में 126 लोगों को प्रापर्टी के दस्तावेज सौंप कर किया। जबकि जिलेभर में 1183 लोगों को प्रापर्टी के दस्तावेज सौंपे गए।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वामित्व योजना आत्मनिर्भरता के साथ आत्मविश्वास जागृत होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। योजना के अनुरूप मेरी संपत्ति-मेरा हक मिलने से निश्चित तौर पर विकासात्मक कदम आगे बढ़ेंगे। उपायुक्त रविवार को जिले के गांव गुढ़ा में स्वामित्व योजना पायलेट फेज के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रॉपर्टी कार्ड वितरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर लाभार्थी ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए योजना की जानकारी दे रहे थे। गांव गुढ़ा सहित जिले के 11 गांवों के लाभार्थियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुना और योजना की सराहना की। उपायुक्त ने गांव गुढ़ा के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी दस्तावेज देकर योजना के पात्र बनने पर उन्हें प्रोत्साहित किया।
ऐतिहासिक परिवर्तन लाएगी स्वामित्व योजना
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से पंचायती राज मंत्रालय के माध्यम से शुरू की गई स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज से प्रॉपर्टी दस्तावेज वितरण कार्य शुरू किया जा रहा है। जिले में 11 गांवों को इस योजना में प्रारंभिक चरण में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना आने वाले समय में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने के लिए शुरू की गई है। ग्रामीण विकास को केंद्रित यह योजना आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न लोक नायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने आज इस पुनीत कार्य का आगाज किया और वे जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि जल्द ही अन्य गांवों को भी इस योजना से कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वामित्व से बढ़ेगा आत्मविश्वास
उपायुक्त ने कहा कि गांव के लोगों में अक्सर जमीन को लेकर विवाद होते आए हैं और इसी कारणवश ग्रामीण ढांचागत विकास का स्वरूप तैयार करने में भी व्यवधान होता रहा है। लेकिन अब स्वामित्व योजना से गांव के लोगों को मालिकाना हक तो मिल ही रहा है वहीं आर्थिक उपार्जन की योजना बनने के रास्ते भी अब निकलेंगे। ग्रामीणों को जमीन के दस्तावेज होने से बैंक की ओर से ऋण सुविधा का भी लाभ होगा और उससे रोजगार व स्वरोजगार के द्वार भी प्रभावी रूप से खुलेंगे। योजना के अनुरूप मालिकाना हक के कागज होने पर गांव के विकास का प्रारूप भी बेहतर तरीके से तैयार होगा।
प्रथम चरण में किया इन गांवों को योजना में शामिल
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में प्रारंभिक चरण में जिले के 11 गांवों को कवर किया गया है। रविवार को जिलेे के झज्जर खंड के गांव गुढ़ा सहित खेड़ी खुम्मार, जौंधी, गिरावड़, मातनहेल खंड के गांव झामरी, खेतावास, सेहलंगा, बंबूलिया और साल्हावास खंड में गांव कुंजिया, कोहंद्रावली व अंबोली गांवों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रॉपर्टी कार्ड एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बहादुरगढ़ हितेंद्र शर्मा, डीएमसी अशिमा सांगवान, सीटीएम प्रवीण कुमार, डीडीपीओ ललिता वर्मा व डीआरओ निर्मल दहिया ने बीडीपीओ साल्हावास निशा व बीडीपीओ रामफल द्वारा वितरित किए गए।
ये रहे मौजूद
गुढ़ा गांव में उपायुक्त के साथ बीडीपीओ रामफल, नायब तहसीलदार झज्जर ईश्वर सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, गांव गुढ़ा सरपंच अन्नू, सरपंच प्रतिनिधि नीटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व लाभार्थी मौजूद रहे।