{"_id":"69908c75fc60a6ddd80723cc","slug":"priyanshi-won-the-hindi-poetry-recitation-competition-and-anjali-won-the-solo-dance-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-131736-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदी कविता पाठ में प्रियांशी व एकल नृत्य प्रतियोगिता में अंजली ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदी कविता पाठ में प्रियांशी व एकल नृत्य प्रतियोगिता में अंजली ने बाजी मारी
Sun, 15 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
14jjrp07- गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय सांस्कृतिक कार
बेरी। गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां विद्यार्थियों ने समूह गीत, एकल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नृत्य, भजन, गीत, हिंदी, अंग्रेजी व हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिताओं में एक से एक-बढ़कर शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
हिंदी कविता पाठ में राजकीय महाविद्यालय दुजाना की प्रियांशी प्रथम, राजकीय महाविद्यालय दूबलधन की हिना द्वितीय व इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय झज्जर की निशा तृतीय रहीं। एकल नृत्य में राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की अंजली प्रथम, राजकीय महाविद्यालय दुजाना की आशिमा द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय बादली की तन्नु तृतीय रहीं।
समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की छात्रा वैष्णवी व रिंकी ने प्रथम, प्रारंभ कॉलेज झज्जर की छात्रा जय लक्ष्मी व कोमल ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय कुलाना की छात्रा खुशी, नेहा, आरुषि, मीनाक्षी व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
एकल गीत प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर के छात्र कपिल ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ के छात्र मोंटी कुमार ने द्वितीय व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगारंग कार्यक्रम में 12 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच का संचालन निधिबाई ने किया। इस अवसर पर नसीब सिंह, डॉ. अजय जून, डॉ. अनिल, डाॅ. सुनीता, डॉ. सीमा कुण्डू, डॉ. सजनी, डॉ. संदीप, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
यह रहा निर्णायक मंडल
एकल व समूह नृत्य में निर्णायक मंडल की भूमिका मोना सहायक प्रोफेसर अर्थशास्त्र, राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर, डॉ. सुनीता सहायक प्रोफेसर वाणिज्य, राजकीय महाविद्यालय, दुजाना व डॉ. सुमन, सहायक प्रोफेसर भूगोल, राजकीय महाविद्यालय, दूबलधन, एकल गीत, समूह गीत व कविता पाठ में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रजनी, सहायक प्रोफेसर रसायन विज्ञान राजकीय महाविद्यालय दुजाना, डॉ. रणदीप सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी राजकीय महाविद्याल, दूबलधन व देविका सहायक प्रोफेसर कम्प्यूटर साइंस राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर।