फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Prime Minister's Hisar rally was historic: Captain Birdhana

प्रधानमंत्री की हिसार रैली रही ऐतिहासिक : कप्तान बिरधाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Hisar rally was historic: Captain Birdhana
14jjrp01- कप्तान बिरधाना
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिसार रैली ऐतिहासिक होने और हिसार-अयोध्या हवाई सेवा का शुभारंभ करने पर जिला परिषद के चेयरमैन ने खुशी जाहिर की। उन्होंने जिले के समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सरकारी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों में भाग लिया, वह भारतीय जनता पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का प्रतीक है। जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और हरियाणा की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार-अयोध्या उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाना हरियाणा के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस उड़ान से प्रदेश के लोगों को प्रभु श्रीराम के पावन नगरी अयोध्या पहुंचने में सहजता होगी और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed