{"_id":"670f04a69cdf22c1ca07d064","slug":"primary-teachers-taking-online-training-for-the-improvement-of-basic-education-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114627-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बुनियादी शिक्षा की बेहतरी के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रहे प्राइमरी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बुनियादी शिक्षा की बेहतरी के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रहे प्राइमरी शिक्षक
Wed, 16 Oct 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को शिक्षा विभाग ऑनलाइन ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। ट्रेनिंग 11 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए दीक्षा एप पर दो कोर्स जारी किए गए हैं। इसमें जिले के 834 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से जारी किए गए पत्र के अनुसार ई-लर्निंग को बढ़ावा देने को दीक्षा एप पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है। विभाग का तर्क है कि दीक्षा एप ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए भी काफी मददगार होगा।
जिले में 290 प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें शिक्षक ट्रेनिंग में शामिल किए गए हैं। शिक्षकों के लिए एप पर विषयवार पाठ्य सामग्री अपलोड कर दी गई है। यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को दो चरणों में दिया जा रहा। जिसमें पहले चरण में शुरुआती पठन व दूसरे चरण में बड़ी संख्याएं और स्थानीय मान के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट की जानकारी दी जाती है। शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
ई लर्निंग को दिया जा रहा है बढ़ावा
शिक्षा निदेशालय की तरफ से ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेंट के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि वह कैसे ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बेहतर बना सकते हैं।
वर्जन
प्राइमरी शिक्षकों के लिए एफएलएन के तहत हर माह दो कोर्स करने होते हैं। इसके जरिये उनको नवीनतम जानकारी मिली है और शंका का भी समाधान किया जाता है।-डॉ. सुदर्शन पूनिया, जिला कोआर्डिनेटर एफएलएन, शिक्षा विभाग झज्जर