फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Primary head teacher accused of negligence and delay lock inlaid school, jhajjar news

प्राइमरी हैड टीचर पर लापरवाही और लेटलतीफी का आरोप लगा जड़ा स्कूल को ताला

Wed, 25 Jan 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 25 Jan 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। रामपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल पर मंगलवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। ताला जड़ने के बाद ग्रामीण सरपंच विकास यादव की अध्यक्षता में स्कूल गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों के द्वारा स्कूल पर तालाबंदी करीब 9 बजे की गई थी, जो कि साढे 11 बजे तक रही। मामले की जानकारी मिलते ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीपी दौलता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाया। वहीं मामले की जानकारी पर सदर थाना पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मौलिक शिक्षा अधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि वो प्राइमरी हैड सुनीता के रवैये से नाराज है। ग्रामीणों का कहना था कि अध्यापिका लेटलतीफ है और बच्चों के साथ भी बेवजह मारपिटाई करती है। ऐसे में उसका इस स्कूल में रहना उनके बच्चों के लिए ठीक नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने प्राइमरी हैड पर गंभीर आरोप जड़ते हुए बताया कि हैड टीचर लापरवाह है, क्योंकि पिछले दिनों स्कूल के पास लगने वाले तालाब में डूबने से स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई थी। स्कूल में आने वाले छात्रों की अध्यापिका को कोई खबर नहीं होती कि वो कहां हैं।
विज्ञापन


हैड टीचर ने किया ताला खोलने का प्रयास
ग्रामीणों ने तबादले की मांग को लेकर जहां स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया था तो वहीं इस दौरान ग्रामीणों के सामने ही अध्यापिका सुनीता की दंबगई दिखाई। जब ग्रामीण स्कूल पर ताला लगा रहे थे तो अध्यापिका जबरदस्ती ताले को खोलने का प्रयास करने लगी। वहीं मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
उन्हें सूचना मिली थी कि रामपुरा प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों के द्वारा ताला लगाया गया है, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर अध्यापिका का डेपूटेशन पर दूसरी जगह तबादला कर दिया है। जिसके बाद मामला सुलझ गया है।
- वीपी दौलता, डीइइओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed