फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Prices of pulses increased in the market with temperature, garlic is also out of reach

Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान के साथ बाजार में बढ़े दाल के भाव, लहसुन भी पहुंच से बाहर

Fri, 24 May 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Prices of pulses increased in the market with temperature, garlic is also out of reach
दुकान पर सजी दालें।
बहादुरगढ़। इन दिनों तापमान के साथ दालों के दाम भी बढ़ रहे हैं। सिर्फ एक माह में अरहर की दाल पर 30, चना दाल पर 10 रुपये बढ़ने से आम जनता पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ महंगी दालों ने आमजन की थाली में कटौती कर दी है। फुटकर में इन दिनों अरहर की दाल 180 से 190 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। इस वजह से लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। बाजार में लहसुन गायब दिख रहा है, जो बिक रहा है उनके भी दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

एक से डेढ़ माह में अचानक दालों के बढ़े दामों ने पूरा बजट हिलाकर रख दिया है। शहर के रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक किरयाणा स्टोर चलाने वाले शंकर ने बताया कि इन दिनों सब्जी की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण दालों का उपयोग अधिक रहता है। महंगी सब्जियों के विकल्प में लोग तरह-तरह की दालें खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा दूसरा कारण चुनाव की वजह से एक राज्य से दूसरे राज्य माल की आपूर्ति पूर्ण तरीके से नहीं हो पा रही है, जो स्टॉक में रखा हुआ है उसी से काम चलाया जा रहा है। सब्जी मंडी के आढ़ती राजेश कुमार ने बताया कि मंडी में लहसुन की आवक कम है। इन दिनों रखे हुए माल से ही काम चलाया जा रहा है। इस समय मंडी में लहसुन 90 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन




बहादुरगढ़ मंडी में दाल के दाम (प्रति किलो में)

किस्म

मौजूदा दाम

एक माह पहले

अरहर दाल

180-190

130-150

उड़द धोवा

120-145

120-145

चना दाल

70-80

68-70

काबूली चना
90-125

110-140

काली मसूर

68-72

68-72

जीरा

280-360

245

राजमा

100-140

100-140

मूंग छिलका

92-105

94-105

मूंग धोवा

100-106

103-110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed