{"_id":"65ac3b3e4ce4eb7141085b34","slug":"prices-of-flowers-doubled-in-ayodhya-as-the-date-of-ceremony-approached-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-5028-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अयोध्या में समारोह की तिथि नजदीक आते ही दोगुना हुए फूलों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अयोध्या में समारोह की तिथि नजदीक आते ही दोगुना हुए फूलों के दाम
Sun, 21 Jan 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश में धूम है। आयोजन की तैयारियों में सबसे अधिक मांग फूलों की है। इसके चलते इनके दाम दोगुना बढ़ गए हैं। बाजार में गेंदे और गुलाब की डिमांड में तेजी आ गई है। 50 रुपये किलो मिलने वाला गेंदा 100 रुपये और गुलाब 200 से 300 रुपये किलो बिक रहा है। अशोक की पत्तियां भी 40 से 60 रुपये दर्जन हो गई हैं।
लाल चौक पर फूल विक्रेता अशोक कुमार ने बताया कि आम दिनों में वह बहादुरगढ़ 20 किलोग्राम गेंदा, 5 किलो गुलाब लेकर आते थे, लेकिन 22 जनवरी को लेकर इनकी डिमांड बढ़ गई है। दो दिनों के लिए विशेष ऑर्डर है। अभी 80 किलो गेंदा, 30 किलो गुलाब और अशोक की पत्तियां अतिरिक्त मंगवाई है। मंदिर से लेकर घर और प्रतिष्ठान से लेकर बाजार तक फूलों से सजाने का क्रम शुरू हो चुका है। मंदिरों में फूल बंगले सज रहे हैं और घरों तथा प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए फूल-पत्तियों की मांग इतनी बढ़ गई है कि शहर में अशोक की पत्तियों समेत फूलों की कीमत दोगुना हो गई है। इसे देखते हुए बहादुरगढ़ में फूल विक्रेताओं ने विशेष तैयारी की है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि फूलों की इतनी मांग दीवाली पर्व पर भी नहीं होती, जितनी कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए घरों और मंदिरों को सजाने के लिए हो रही है।
झंडों से पटा शहर
शहर में सबसे ज्यादा मांग भगवान राम के झंडे और झंडियों की भी है। हर आयोजन में झंडे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मंदिरों में होने वाले आयोजकों में झंडियों से सजावट की जा रही है। बाइक पर लगाने के लिए स्टैंड वाली छोटी झंडियां भी आ चुकी हैं। इनकी कीमत 25 से 250 रुपये तक है।