फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pregnant women and children worried about treatment

Jhajjar-Bahadurgarh News: उपचार के लिए परेशान रही गर्भवती महिलाएं और बच्चे

Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women and children worried about treatment
ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए लगी मरीजों की लंबी लाइन।
बहादुरगढ़। शनिवार को सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की दो घंटे की हड़ताल ने मरीजों और उनके तिमारदारों को परेशानी में डाल दिया। मरीज डॉक्टरों के ओपीडी में आने का इंतजार करते रहे। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रही। कई मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की हड़ताल का पता चला। डॉक्टर दो घंटे बाद ओपीडी में लौट आए, लेकिन कम समय होने और भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीजों को बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को डॉक्टरों ने 9 बजे से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की। इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज नहीं किया। प्रतिदिन की तरह ही मरीज शनिवार को भी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हड़ताल के कारण अधिक परेशान हुए। छोटूराम नगर से पहुंची मिश्री देवी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करना सही नहीं है। वह अपने बच्चे का इलाज कराने आई थी, पता चला कि डॉक्टरों की हड़ताल है। मरीज प्रमिला ने बताया कि वे 9 बजे से अस्पताल में बैठी हैं, लेकिन कोई डॉक्टर देखने वाला नहीं है। महिला दुर्गा विश्वकर्मा ने बताया कि दो घंटे से डॉक्टर के इंतजार में बैठी हूं, लेकिन अभी तक कक्ष में डॉक्टर नहीं आए हैं। हड़ताल चल रही है। बीमारी की वजह से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed