फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pregnant wife and lover shovel cut

गर्भवती पत्नी और प्रेमी को फावड़े से काटा

Mon, 14 Jul 2014 12:43 AM IST
झज्जर
झज्जर Updated Mon, 14 Jul 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर तैश में आए युवक ने दोनों पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें गर्भवती महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


 जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही, रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज किया। आरोपी की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन

कुलासी गांव में मंगल, उसकी पत्नी पूजा (22) और परिवार के अन्य लोग शनिवार रात को गर्मी होने की वजह से अपने घर के खुले आंगन में सो रहे थे। करीब दो बजे मंगल बाथरूम जाने के लिए उठा तो पूजा अपनी चारपाई पर नहीं मिली। मंगल ने सोचा कि बाथरूम या पानी पीने के लिए रसोई घर गई होगी। उसने  पूजा को दोनों जगह जाकर देख, लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच मंगल को मकान के एक कमरे से फुसफुसाहट की आवाज सुनाई दी। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूजा अपने प्रेमी कुलदीप (24) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। तैश में आए मंगल ने वहां रखे फावड़े से पत्नी और उसके प्रेमी कुलदीप पर ताबड़तोड़ वार करते हुए हमला बोल दिया। वह एक के बाद एक दोनों पर लगातार वार करता रहा। पूरे कमरे में खून फैल गया। गंभीर चोटों के कारण पूजा (22) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शोर सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य जाग गए। गांव के भी काफी लोग घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। घायल कुलदीप को तुरंत बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया।

रविवार सुबह बहादुरगढ़ सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी रण सिंह दहिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। उधर, घायल कुलदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पूजा का विवाह करीब दो वर्ष पहले मंगल के साथ हुआ था।


वह शास्त्रीनगर, बहादुरगढ़ के निवासी सुनील की बेटी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूजा का शव उसके ससुरालियों को सौंप दिया।  पुलिस ने मंगल के खिलाफ पूजा और उसके गर्भस्थ शिशु की हत्या के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और कुलदीप को मारपीट कर घायल करने के आरोप में धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने दोषी मंगल को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed