फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Potholes in the roads of Sector-6, fear of accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 का मुख्य मार्ग और झज्जर रोड गड्ढों में तब्दील

Wed, 14 Dec 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Potholes in the roads of Sector-6, fear of accidents
ये हालत है सेक्टर-6 के विभाजक रोड की। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर की कई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों में हुए गड्ढे हादसों की वजह बन रहे हैं, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। झज्जर रोड और सेक्टर-6-सेक्टर-7 की सड़क पर गहरे गड्ढों से हादसों की संभावना बनी है।
विज्ञापन

सड़कें बदहाल होने के कारण अनेक वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए गलत दिशा से निकलते हैं। जिससे हादसा होने की आशंका रहती है। सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। गड्ढों से वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है। टूटी सड़कें वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ाती जा रही हैं। गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है, कई बार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यहां से आवागमन करने वाले हरीश, संदीप, प्रदीप व राजू ने सड़क की खराब हालत की पीड़ा व्यक्त की है। वो कहते हैं कि झज्जर रोड व सेक्टर-6 सहित तमाम मार्गों से अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटवाकर इन सड़कों को नए सिरे से बनवाया जाए, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

पिलर नंबर 845 के पास दुकान चलाने वाले अभिषेक ने कहा कि लाल चौक के आसपास पास पुराने दिल्ली-रोहतक रोड की हालत जर्जर हो चुकी है। इसलिए यहां से वाहन सुविधा के साथ नहीं निकल पाते। झज्जर मोड़ व अन्य जगहों पर जहां-जहां भीड़भाड़ अधिक रहती है और वाहनों का आवागमन अधिक रहता है वहां बदहाल सड़कों को जल्द से ठीक करवाया जाना चाहिए। सड़क के बीचोंबीच गड्ढे होने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल सेक्टर-6 और सेक्टर-7 की विभाजक सड़क का है। इन पॉश कॉलोनियों के लोगों को बड़ी परेशानी होती है। नगर परिषद अध्यक्ष सरोज रमेश राठी ने इस बारे में कहा कि झज्जर रोड को बनाने के लिए संबंधित एजेंसी को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed