Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Postmortem is being done under the open sky with curtains.

Jhajjar-Bahadurgarh News: खुले आसमान के नीचे पर्दे लगाकर हो रहा पोस्टमार्टम

Wed, 26 Nov 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Postmortem is being done under the open sky with curtains.
25jjrp17- सिविल अस्पताल के शव गृह के परिसर में लगाए गए पर्दे, जिसकी ओट में पोस्टमार्टम किए जा र
झज्जर। सिविल अस्पताल के शव गृह परिसर में इन दिनों पोस्टमार्टम खुले आसमान के नीचे हो रहे हैं। यहां शव गृह के कमरों के बाहर पल्ली और गत्ते की ओट में पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं। क्योंकि शव गृह के कमरों में तीन दिन पहले 23 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी, जिस कारण कमरों में बिजली व्यवस्था खराब हो गई थी।
विज्ञापन

तीन दिन बीतने के बाद भी शव गृह के कमरों की बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी है, ऐसे में पोस्टमार्टम खुले आसमान के नीचे किए जा रहे हैं। पर्दे टांगने वाले लोगों के स्टैंड पर ही चांदी, पल्ली और गत्ते लगाकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सरेआम उजागर हो रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने किया दौरा
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों ने सिविल अस्पताल का दौरा कर शव गृह के कमरों का दौरा किया और कमरों में हुए नुकसान का आंकलन कर एस्टीमेट सिविल अस्पताल प्रशासन को बताया। इस पर बुधवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गत रविवार को शव गृह के कमरों में आग लग गई थी, जिससे कमरों को काफी नुकसान हुआ है। वहां की बिजली व्यवस्था भी खराब हो गई थी। इस कारण पर्दे लगाकर शवगृह परिसर में पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं। रेफर करने से शव के साथ आए परिजनों को भी परेशानी होती है। इसलिए काम चलाया जा रहा है। बुधवार से रिपेयरिंग का काम शुरू हो जाएगा। एक-दो दिन में स्थिति ठीक हो जाएगी।
- डॉ. अजय सिंगला, एसएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed