{"_id":"6663990cd68eeac94004221e","slug":"portal-showed-tantrums-students-remained-upset-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110899-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल ने दिखाए नखरे, परेशान रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल ने दिखाए नखरे, परेशान रहे विद्यार्थी
Sat, 08 Jun 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले की कुल 14 आईटीआई में लगभग चार हजार सीटों पर शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन आवेदन के लिए दोपहर 12 बजे के बाद पोर्टल चला और शाम पांच बजे तक 1400 अभ्यार्थियों ने आवेदन कर दिए।
आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सुबह से ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए साइबर कैफे पहुंचने लगे थे लेकिन पोर्टल नहीं चल रहा था। दोपहर 12 बजे तक पोर्टल शुरू नहीं हो सका था। इसके चलते विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद पोर्टल शुरू होने पर विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया। पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश भर से शाम पांच बजे तक 1400 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे।
विद्यार्थी को दाखिले के लिए ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है। जिले में राजकीय आईटीआई आसौदा टोडरान, राजकीय आईटीआई बहादुरगढ़ सेक्टर-2, राजकीय महिला आईटीआई बेरी मोड बहादुरगढ़, राजकीय आईटीआई भापडोदा, राजकीय आईटीआई छारा, राजकीय आईटीआई झज्जर एड गुढ़ा, राजकीय आईटीआई खुड्डन, राजकीय महिला आईटीआई झज्जर एड गुढ़ा, राजकीय आईटीआई मातनहेल बहू झोलरी रोड, राजकीय आईटीआई पहरीपुर, राजकीय आईटीआई साल्हावास, राजकीय आईटीआई जहांगीरपुर, राजकीय आईटीआई दुबलधन, सैनिक परिवार भवन आईटीआई झज्जर में दाखिले होने हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जून तक चलेगी। आईटीआई गुढ़ा के प्रिंसिपल जीतपाल ने बताया कि सुबह पोर्टल नहीं चला था। दोपहर बाद पोर्टल सही चला है।