{"_id":"6490b26c749004c2ba03cc94","slug":"portal-opened-8200-seats-will-be-admitted-in-17-colleges-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-1060-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खुल गया पोर्टल, 17 कॉलेजों में 8200 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खुल गया पोर्टल, 17 कॉलेजों में 8200 सीटों पर होंगे दाखिले
Tue, 20 Jun 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लंबे इंतजार के बाद आखिर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए एडमिशन पोर्टल सोमवार शाम को खुल गया है। पोर्टल खुलते ही अभ्यर्थियों ने ऑन लाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। उधर कॉलेजों ने भी विद्यार्थियों की मदद से हेल्प डेस्क सक्रिय कर दिए हैं जो आज से काम करेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार जिले के 17 कॉलेजों में 8200 सीटें हैं।
कॉलेजों ने सोमवार को एडमिशन साइट खुलने की बात कही थी। आवेदन के लिए सुबह से ही अभ्यथीर् साइट चेक करने लगे लेकिन साइट काम नहीं कर रही थी। काफी इंतजार के बाद शाम चार बजे साइट शुरू हुई। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून है। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 30 जून तक होगी, मेरिट लिस्ट 05 जुलाई से 20 जुलाई के बीच जारी की जाएगी, जिसका विवरण बाद में एडमिशन पोर्टल पर दिया जाएगा। कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होंगी। खाली सीटों को भरने के लिए 21 जुलाई को ही दोबारा एडमिशन पोर्टल खुलेगा और उसी दिन से ओपन काउंसलिंग भी शुरू होगी। जिले के 17 कॉलेजों के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में 8200 सीटें हैं। मेरिट से प्रवेश दिए जाएंगे।
राजकीय कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता
राजकीय महाविद्यालय झज्जर में 1160, बादली में 660, बहादुरगढ़ में 996, बहू में 240, बिरोहड़ में 608, छारा में 460, दूबलधन में 240, दुजाना में 346, मातनहेल में 420, संस्कारम कॉलेज पाटौदा में 320, जीएवी पाटौदा : 480 सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन
महिला राजकीय कॉलेजों में सीटो की उपलब्धता
राजकीय कन्या महाविद्यालय बहादुगढ़ में 440, जसौर खेड़ी : 160, कुलाना में 160, महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर में 640
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में 560, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय झज्जर में 310 सीटें उपलब्ध हैं।
आवेदन की लगेगी फीस
सभी विद्यार्थियों से आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए ली जाएगी। ओपन काउंसलिंग के लिए भी पहले हफ्ते में 100 रुपए लेट फीस ली जाएगी और दूसरे हफ्ते के दौरान प्रतिदिन 100 रुपए अतिरिक्त लेट फीस लगेगी।
किन बातों का ध्यान रखें विद्यार्थी
विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, मैट्रिक और बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट की कॉपी, स्कूल से जारी मूल चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए उस केटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ तैयार रखें। हरियाणा के सभी विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। विद्यार्थी ध्यान से अपना ऑनलाइन आवेदन भरें क्योंकि आवेदन के फाइनल सबमिशन के बाद किसी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीए जैसे जिन पाठ्यक्रमों में एक से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन हैं, वहां विद्यार्थियों को कम से कम तीन कॉम्बिनेशन भरने जरूरी हैं।