फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution increasing every day, air of Bahadurgarh becomes 'poisonous'

Jhajjar-Bahadurgarh News: हर दिन बढ़ रहा प्रदूषण, बहादुरगढ़ की हवा हुई ''जहरीली''

Fri, 18 Oct 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Pollution increasing every day, air of Bahadurgarh becomes 'poisonous'
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में सड़कों पर उड़ती धूल के कारण बढ़ रहा प्रदूषण। संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी मेें रहने के साथ चौथे दिन यही स्थिति बनी रही। 17 अक्तूबर को बहादुरगढ़ में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुुंच गया। सुबह से शाम तक लगातार प्रदूषण बढ़ता रहा। सुबह एक्यूआई 298 ऑरेंज कलर में रहा। वहीं दोपहर बाद रेड जोन में पहुंच गया। एक्यूआई 308 और फिर 4 बजे 322 पर पहुंचा।
विज्ञापन

वहीं ग्रैप-2 की पाबंदिया भी लग गईं। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से कई तरह की सख्ती की गई है। एक्यूआई बढ़ने पर सीएक्यूएम की ओर से सड़कों पर धूल के कण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की सड़कों पर उड़ती धूल भी कहीं ज्यादा प्रदूषण को बढ़ा रही है। इससे सांस लेना भी दूभर हो जाता है। इस तरफ न तो प्रशासन का कोई ध्यान जाता है और न ही एचएसआईआईडीसी, एनएचएआई और नगर परिषद का। चारों ओर सड़कों पर धूल उड़ रही है। चाहे बहादुरगढ़ बाईपास हो, नया गांव बाईपास, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 व 17, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी किसी भी विभाग की ओर से प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि एक्यूआई इसी तरह बढ़ता रहा तो ग्रैप-3 की पाबंदियां लगते देर नहीं लगेगी। इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वीरवार को एक्यूआई ऑरेंज से रेड जोन में पहुंच गया। सुबह 9 बजे एक्यूआई 298, दोपहर 2 बजे 308 और शाम 4 बजे 322 दर्ज किया गया।



ग्रैप-2 में यह रहेगी पाबंदी

-ग्रैप-2 के नियमों के तहत केंद्र सरकार दिल्ली और एनसीआर में पार्किंग शुल्क बढ़ा देगी। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए।


-सरकार मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों के फेरे भी बढ़ा रही है।

-सड़कों पर धूल के कणों को कम करने के लिए पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

वायु गुणवत्ता के आधार पर ग्रैप को चार चरणों में बांटा गया है।
चरण-1 खराब (201-300)

चरण-2 बहुत खराब (301-400)

चरण-3 गंभीर (401-450)

चरण-4 गंभीर प्लस (450)

वर्जन

प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई वीरवार को ऑरेंज से रेड जोन में पहुंच गया। यह बहुत खराब है। ग्रैप-2 की पाबंदियां भी लागू हो गई हैं। एक्यूआई 301-400 के बीच ग्रैप-2 और 401 पहुंचने पर ग्रैप-3 की पाबंदियां लग जाएंगी। संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर अपने-अपने क्षेत्र में पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।-अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed