{"_id":"6261bbff17081b058f67545e","slug":"pollution-control-board-sealed-four-hot-mix-plants-in-gubhana-bahadurgarh-news-rtk6445282166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुभाना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार हॉट मिक्स प्लांट सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुभाना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार हॉट मिक्स प्लांट सील किए
विज्ञापन
हॉट मिक्स प्लांट को सील करता एचएसपीसीबी का अधिकारी। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गुभाना गांव में स्थापित हॉट मिक्स प्लांट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में चार प्लांट सील कर दिए। चारों प्लांट अवैध तरीके से चलाए जा रहे थे। सभी को विभागीय तौर पर एक माह की लंबी कार्रवाई के बाद सील किया गया है। सील करने के साथ प्लांट मालिकों को हिदायत दी है कि सील तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड की टीम दोपहर को गुभाना गांव में अवैध तरीके से चलाए जा रहे हॉट मिक्स प्लांटों में पहुंची। टीम ने सबसे पहले कुंडू कंस्ट्रक्शन प्लांट को सील किया। उसके बाद कंपिटेंट हॉट मिक्स प्लांट, सुनेजा कंस्ट्रक्शन और मलिक प्लांट पर दस्तक दी। चारों प्लांट को सील करने का नोटिस बोर्ड चेयरमैन की ओर से भेजा गया। जिसके आधार पर बोर्ड के एसडीई अमित कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। सीलिंग के दौरान पुलिस की सहायता भी ली गई।
जानकारी के लिए ग्रामीणों की शिकायत के बाद 22 मार्च को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम गुभाना गांव में हॉट मिक्स प्लांटों में पहुंची। जांच में चार प्लांट को बिना किसी विभागीय अनुमति के चलते हुए पाया गया। बोर्ड की ओर से चारों प्लांट मालिकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। 15 दिनों के निर्धारित समय में किसी भी प्लांट मालिक की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया। ऐसे में बोर्ड अधिकारियों ने 9 अप्रैल को चंडीगढ़ में चेयरमैन से अगली कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी। चेयरमैन ने अवैध प्लांटों को सील करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश मिलते ही विभाग की टीम गुभाना के उक्त प्लांटों में पहुंची और नियम के अनुसार प्लांटों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
क्या था मामला
गुभाना गांव में कई माह से अवैध तरीके से हॉट मिक्स प्लांट चलने की शिकायतें मिल रही थी। जिला उपायुक्त और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के संज्ञान में मामला आने के बाद प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद बोर्ड के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने किया धन्यवाद
सबसे पहले अमर उजाला ने ग्रामीणों और किसानों की समस्या को देखते हुए मामला उजागर किया था। पिछले तीन माह में कई बार खबरों के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करवाया गया, जबकि किसानों की समस्या को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। अब प्लांट सील होने पर ग्रामीणों और किसानों ने आभार प्रकट किया है। ग्रामीण भूपेंद्र, मनोज और मनदीप का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी समस्या दूर हो गई है।
गांव गुभाना में गैरकानूनी रूप से चल रहे चार हॉट मिक्स प्लांट बोर्ड चेयरमैन के आदेश पर सील कर दिए गए। बोर्ड की ओर से लगाई गई सील किसी ने तोड़ी तो मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, एसडीई, एचएसपीसीबी, बहादुरगढ़।